फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   angry husband axed to her wife in allahabad

सास के चूल्हे से ली लकड़ी तो पति ने काटी गर्दन

Sat, 01 Aug 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालापुर (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालापुर (इलाहाबाद) Updated Sat, 01 Aug 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
angry husband axed to her wife in allahabad

इलाहाबाद के लालापुर में चार मासूमों को पेट भरने के लिए बहू ने सास के चूल्हे से लकड़ी क्या ले ली पति (बच्चों के पिता)ने अपना आपा खो दिया और कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ तीन वार कर जीवन संगिनी की गर्दन काट दी।

विज्ञापन


यह ह्रदय विदारक घटना यमुनापार के लालापुर के पंडुवा गांव की शुक्रवार सुबह की है। इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेरहम पति फरार हो गया। हत्या की खबर से गांव में खलबली मच गई। एसपी यमुनापार, सीओ बारा और एसओ लालापुर मौके पर पहुंचे। युवती की मौत से उसके चार बच्चों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


कौशांबी के चंपहा गांव के हरिलाल ने अपनी बेटी गुड्डी देवी उर्फ गुड़िया (30) की शादी लालापुर के पंडुआ गांव के बाल गोविंद उर्फ गुड्डू के साथ की थी। गुड़िया और बाल गोविंद के चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

angry husband axed to her wife in allahabad

हरिलाल और गुड़िया की शादी को चार साल से ज्यादा हो गए हैं। अक्सर दोनों के बीच में घरेलू कलह के चलते मारपीट होती थी। एक महीना पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मामला लालापुर थाने तक पहुंचा था। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।

सुबह गुड़िया ने खाना बनाने के लिए सास रजिया के चूल्हे से लकड़ी ले ली। इस बात पर सास भड़क गई। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। तब तक गुड़िया का पति बाल गोविंद भी वहां पहुंच गया। वह मां रजिया की तरफ से पत्नी गुड़िया से लड़ने लगा।

रोज के झगड़े से खीझकर बाल गोविंद तैश में घर के अंदर गया। बाहर निकला तो उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। गुस्से से तमतमाए गुड्डू ने गुड़िया को जमकर पीटा। वह बेसुध होकर गिरी तो उसने गुड़िया के गले पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए। जिससे गुड़िया का गला कटकर धड़ से लगभग अलग हो गया। खून के छींटे उसके शरीर पर भी पड़े। गुड़िया को खून से लथपथ देखकर बाल गोविंद सहम गया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो गुड़िया का शरीर खून से सना पड़ा था। उसकी सांस थम चुकी थी। कत्ल की खबर से गांव में खलबली मच गई।

रोते हुए मां के लिए दौड़े बच्चे

angry husband axed to her wife in allahabad

गुड़िया की हत्या की खबर सुनकर उसके बच्चे रोते हुए दौड़े। वह मां के लहूलुहान शव को देखकर चीख पड़े। सूचना पर गुड़िया के मायके वाले और पुलिस पहुंची। गुड़िया के भाई की तहरीर पर पति बाल गोविंद उर्फ गुड्डू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसओ लालापुर कमलेश यादव ने बताया कि गुड़िया की हरकतों से बाल गोविंद परेशान रहता था। वह उसके चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। आज जब गुड़िया ने सास के चूल्हे से लकड़ी ली तो विवाद हुआ। इससे तैश में आकर बाल गोविंद ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बाल गोविंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।

बालगोविंद और गुड़िया की शादी को चौदह साल हो गए थे। उनके चार बच्चे सत्य नारायण (9), शिवम(7), बिंदिया(6) और बेबी (4) हैं। मां-बाप के झगड़े में बेचारे चारों मासूम अनाथ हो गए। मां की मौत हो चुकी है, पिता हत्या के आरोप में पकड़े जाने के डर फरार है। चारों बच्चें मां का शव देखकर सहमे हैं। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। गुड़िया की दो और सगी बहनों की शादी इसी गांव में हुई है, लेकिन उनसे भी गुड़िया का वास्ता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed