फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Anand_Vihar, metro_station, Delhi, crime, dead_body

दिल्लीः लोहे के बक्से में मिला महिला का शव

Thu, 21 Nov 2013 07:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 07:37 AM IST
विज्ञापन
Anand_Vihar, metro_station, Delhi, crime, dead_body

दिल्ली में आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट के बाहर लोहे के बक्से में एक विवाहित महिला का शव मिला है। महिला की उम्र 20 के आसपास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव सड़ चुका है और मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि महिला के शव से मंगलसूत्र मिला है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और हुई है और शव को लोहे के बक्से में बंद करके रोडवेज बस से यहां तक लाया गया है। लोहे का बक्सा आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश गेट के बाहर मिला है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10.30 बजे के आसपास एक यात्री ने भीड़ भाड़ वाले जगह पर लावारिस पड़े उस नीले लोहे के बाक्स को देखा और लोगों को बताया। उसके बाद किसी दूसरे व्यक्ति ने उस बक्से के बारे में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार पुलिस चौकी की एक टीम मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया। मौके पर मौजूद हरे राम नाम के एक कुली ने बताया कि शव पूरी तरीके से सड़ चुका था और उससे बदबू आ रही थी। लाल कपड़ा पहने उस लड़की के गले में मंगलसूत्र था।


मृतक महिला के सिर पर गहरे चोट का निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस थाने ने दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में इस अपराध की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed