फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   an up police inspector suspended for molesting a girl in police station

खोली दरोगा की पोल, एसपी को दिया सबूत

Sat, 22 Aug 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 22 Aug 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
an up police inspector suspended for molesting a girl in police station

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पनवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई छात्रा से दरोगा ने अश्लील हरकतें की और बाद में फोन करके अश्लील बातें करने लगा।

विज्ञापन


दरोगा की इस हरकत पर छात्रा डरी नहीं बल्कि साहस दिखाते हुए उसकी बातें मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। फिर उसे एसपी को सुनाया। एसपी ने तत्काल दरोगा को निलंबित कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


थाना पनवाड़ी के ग्राम किल्हौवा निवासी हरिश्चंद्र ने इसी गांव की एक छात्रा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस पर छात्रा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि थाने में छात्रा को अकेला देख दरोगा युवराज सिंह ने अश्लील हरकतें की। शिकायती पत्र में छात्रा का मोबाइल नंबर लिखवाया और बाद में उसे फोन करके अश्लील बातें करने लगे। छात्रा ने दरोगा की सारी बातें मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। गुरुवार को वह पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची।

एसपी को छात्रा ने सुनाई दरोगा की रिकॉर्डिंग

an up police inspector suspended for molesting a girl in police station

दरोगा की शिकायत करने के बाद मोबाइल रिकार्डिंग सुनाया। दरोगा की आवाज सुन एसपी आवाक रह गए। उन्होंने तत्काल दरोगा युवराज सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कराई है।

वहीं यूपी में दूसरी घटना बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र की हैं जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने पांचवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ किया है। एक गांव निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री परिषदीय प्राइमरी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है।

गुरुवार को प्रधानाध्यापक ने उसे कक्ष की सफाई करने को बुलाया। वह स्कूल में पढ़ने वाली अपने चाचा की पुत्री को भी साथ ले गई। प्रधानाध्यापक ने चाचा की पुत्री को भगा दिया।

इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी किसी तरह वहां से भागी और घर आकर पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed