फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   an itbp constable tried to kidnapp the girl from college

कॉलेज में घुसकर सिपाही ने की छात्रा को ले जाने की कोशिश

Fri, 21 Aug 2015 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनी Updated Fri, 21 Aug 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
an itbp constable tried to kidnapp the girl from college

इलाहाबाद के जार्जटाउन इलाके में रहने वाली बीटेक की छात्रा से बृहस्पतिवार सुबह नैनी स्थित कॉलेज में आईटीबीपी के सिपाही ने खींचतान की। उसने छात्रा को खींचकर ले जाने की कोशिश।

विज्ञापन


विरोध पर उसके चेहरे पर घूंसे मारे और फिर यह धमकी देते हुए भाग गया कि तेजाब डालकर और अश्लील फोटो जगह-जगह चिपकाकर उसकी जिंदगी तबाह कर देगा।

छात्रा से फोन पर खबर पाकर उसके पिता आए और फिर नैनी थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने बरेली में तैनात आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है। वह फोन पर भी इस छात्रा को परेशान करता रहा है।

विज्ञापन

छात्रा का हाथ पकड़ खींचने की कोशिश की

an itbp constable tried to kidnapp the girl from college

जार्जटाउन में रहने वाले रिटायर्ड फौजी अब एक कॉलेज में अध्यापन करते हैं। उनकी बेटी शिखा (नाम काल्पनिक) नैनी स्थित कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से स्कूटी पर कॉलेज को निकली। फिर करीब पौने नौ बजे उसने रोते हुए पिता को फोन कर फौरन कॉलेज आने के लिए कहा।

पिता कॉलेज पहुंचे तो शिखा रोते हुए उनके सामने आई। उसने बताया कि वह स्कूटी को स्टैंड में खड़ी कर क्लास की तरफ जा रही थी तभी विकास सिंह ने हाथ पकड़कर उसे रोका और खींचकर ले जाने की कोशिश की।

उसने इनकार किया तो वह उग्र हो गया। उसके चेहरे पर कई घूंसे मारे और बाहर खींचने लगा। उसकी चीख सुनकर दूसरे छात्र-छात्राएं तथा कर्मचारी आए तो विकास ने धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो अपहरण कर मार डालेगा।

अश्लील फोटो से जिंदगी बर्बाद करने की धमकी

an itbp constable tried to kidnapp the girl from college

साथ ही यह भी धमकाया कि उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा और अश्लील फोटो घर के बाहर समेत कई जगह चिपकाकर उसे इतना बदनाम कर देगा कि जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। शिखा ने बताया कि विकास लंबे समय से उसे अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोनकर इसी तरह से धमकी देता रहा है।

मगर उसने इसलिए नहीं बताया कि परिवार के लोग परेशान होंगे। वह खुद को सीआरपीएफ का सिपाही बताता है। मगर पता चला है कि विकास सिंह आईटीबीपी की बरेली स्थित थर्ड बटालियन में तैनात है।

दरअसल, कुछ साल पहले वह इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था तभी वह शिखा को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। फिर वह शिखा के पीछे ही पड़ गया। नौकरी लगने के बाद भी वह शिखा को फोन पर परेशान करता रहा। शिखा के पिता की तहरीर पर नैनी थाने में सिपाही के खिलाफ केस लिखा गया है। इस घटना और गंभीर धमकियों ने छात्रा को बेहद सहमा दिया। थाना प्रभारी नैनी रमेश पांडेय ने बताया कि सिपाही की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed