फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   american tourist found in Delusional condition

बदहवास हालत में मिली अमेरिकी पर्यटक, रेप की आशंका

Wed, 04 Mar 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा, वृंदावन Updated Wed, 04 Mar 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
american tourist found in Delusional condition

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर मंगलवार को सुबह अमेरिकी पर्यटक बदहवास हालत में मिली। मौके पर जमा हुई भीड़ ने मामले से पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस गुपचुप तरीके से महिला को जिला अस्पताल ले आई।

विज्ञापन


महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और वृंदावन के चैतन्य विहार क्षेत्र में रह रही थी। महिला की हालत को देखते हुए रेप की आशंका भी जताई जा रही है।

पढ़ें- इलाहाबाद: चलती कार में दो दिन तक गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन


अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी 43 वर्षीय महिला चैतन्य विहार में रह रही थीं। बताया गया है कि वह 27 फरवरी को अचानक लापता हो गई। मंगलवार को सुबह वृंदावन परिक्रमा मार्ग के कालीदह क्षेत्र में लोगों ने उन्हें बदहवास हालत में सड़क पर पड़ा पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एलआईयू और वृंदावन पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मामले को छिपाने का प्रयास करती रही।

पढ़ें- यूपी: नाबालिग लड़की को खेत में खींचकर गैंगरेप, हालत गंभीर

सूत्रों के अनुसार महिला काफी डरी हुई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके चलते रेप की आशंका पर पुलिस महिला का मेडीकल कराने की बात कह रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी ऐसी किसी बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed