फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   american mother cooked daughter in microwave

मां ने नवजात को माइक्रोवेव में पकाया

Wed, 02 Oct 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Oct 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
american mother cooked daughter in microwave

एक मां ने अपने 28 दिन के बच्चे का कत्ल कर दिया। कत्ल इतनी बेरहमी से कि जानकर आपकी रूह कांप जाए।

विज्ञापन


अमेरिका के ओहायो की रहने वाली चीना अर्नाल्ड ने अपनी बेटी को जिंदा माइक्रोवेव में डालकर पका दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हत्या का दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

क्रेजी न्यूज के अनुसार, मंगलवार को उसके वकील ने इस मामले में चौथी बार सुनवाई की अपील की।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील क्रिस्टोफर थॉम्पसन ने कोर्ट से कहा कि चीना के मामले की पिछली सुनवाई में पांच गलतियां थीं। मौत की सजा की संभावनाएं न होने के वाबजूद इसकी एक और बार सुनवाई का मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व फरवरी 2008 और सितंबर 2008 में अलग-अलग दो बार मामले की सुनवाई हो चुकी है। उसे हत्या का दोषी माना गया लेकिन न्यायाधीश मौत की सजा पर निर्णय नहीं कर सके।

फिर उसे आजीवसन कारावास की सजा दी गई लेकिन नवंबर 2010 में एक याचिका पर इस फैसले को बदल दिया गया।

इस मामले की सुनवाई तीसरी बार मई 2011 में पूरी हुई, तब भी उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed