{"_id":"a465a171409049cdb5a7fe5811dcbc38","slug":"american-judge-allegedly-tried-to-frame-lover-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेटरी के इश्क में पड़े जज साहब, रच डाली साजिश!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सेक्रेटरी के इश्क में पड़े जज साहब, रच डाली साजिश!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुनहगारों को सजा सुनाने वाले एक जज साहब खुद ही कानून को हाथ में लेने के आरोपी बन गए हैं। अपने सेक्रेटरी की मोहब्बत की गिरफ्त में आए जज साहब ने उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए कई बार साजिश रची।
विज्ञापन
पिछले पांच साल में उन्होंने कई बार सेक्रेटरी के पति को ड्रग रखने, चोरी करने और मारपीट की घटनाओं में फंसाने की कोशिश की।
घटना अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया की है। राज्य के सुप्रीम कोर्ट ने जज माइकल थॉर्न्सबरी को निलंबित करने के साथ ही उनका लॉ लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।
हफ पोस्ट के अनुसार, प्रशासन ने बताया कि 57 वर्षीय माइकल थॉर्न्सबरी पर दो साजिश रचने का आरोप है। अगर वह दोषी साबित होते हैं तो उन्हें 20 साल की कैद हो सकती है।
विज्ञापन
आरोप पत्र में बताया गया है कि 2008 में थॉर्न्सबरी अपने एक दोस्त की मदद से सेक्रेटरी कीम वूडरफ के पति रॉबर्ट वूडरफ की कार में ड्रग्स रखवाना चाहते थे लेकिन दोस्त ने मदद से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जब वह इसमें असफल हुए तो 2009 में उन्होंने एक घुड़सवार को वूडरफ पर चोरी का आरोप लगाने को कहा। साथ ही वह यह भी चाहते थे कि वह वूडरफ पर मुकदमा कर दे।
अभियोजन पक्ष के वकील ने चोरी के आरोप वाले मामले में हस्तक्षेप किया। उसे जज और कमी के संबंधों के बारे में जानकारी हुई। फिर उसने बताया कि वूडरफ के खिलाफ आपराधिक आरोप गलत है।
कीम और उसके पति के वकील ने बताया कि दोनों इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं और सदमे में हैं। एक वकील के तौर पर उन्हें पता है कि कुछ गलत हुआ है।