रेप की जांच करने पहुंचे पुलिस अफसर ने भी किया रेप
न्यूयार्क पुलिस के अधिकारी को एक रेप पीड़िता के मामले की जांच का जिम्मा मिला तो उसने जांच करने की बजाए नर्स का ही रेप कर दिया। आरोपी अधिकारी के इस कुकृत्य के खिलाफ पीड़िता ने स्थानीय अदालत में अजी दाखिल कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पीड़िता ने अदालत में अर्जी दी है कि दुष्कर्म की प्रताड़ना के लिए तीन मिलियन डॉलर यानी 19 करोड़ 66 लाख रुपयों का मुआवजा दिलाया जाए।
पीड़िता नर्स ने अदालत को बताया कि जनवरी 2013 में एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। पुलिस की तरफ से मामले की जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने उसे पूछताछ के नाम पर एक होटल में ले गए और फिर वहां एक कमरे में ले जाकर उसे शराब पिलाई। इसके जब वह शराब के नशे में अचेत हो गई तब उन अधिकारियों में से एक ने उसके साथ बेड में लेट गया।
अधिकारी ने कहा 'तुम मेरी पसंदीदा पीड़िता हो'
रेप पीड़िता नर्स ने बताया कि अदालत को बताया कि उसके नशे हालत में होने पर एक अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि जब वह किसी तरह से अधिकारियों के चंगुल से छूट पाई तो पुलिस को इस बारे में शिकायत की।
महिला ने यह भी बताया कि उसका रेप करने से पहले अधिकारी ने उससे प्यार जताया था और उसे कहा था कि वह उसके लिए सबसे पसंदीदा पीड़िता है।
महिला ने बताया कि आरोपी अधिकारी दो बच्चों का पिता भी है। महिला ने अदालत को बताया कि इससे पहले पूछताछ के लिए ले जाने से पहले पुलिस अधिकारियों उसे भी धमकी भी दी थी कि अगर वह उनका सहयोग नहीं करेगी तो उसके साथ अच्छा नहीं होगा। शराब पिलाने से पहले एक अधिकारी ने कहा था कि वह उसे किस करना चाहता है और फिर उसने किस भी किया।