{"_id":"79f7f150411badb5c62975fa25bff869","slug":"alleged-honour-killing-man-dead-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: लड़का-लड़की घर से फरार, प्रेमी की मिली लाश! ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ऑनर किलिंग: लड़का-लड़की घर से फरार, प्रेमी की मिली लाश!
कलान(शाहजहांपुर)/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लव स्टोरी, जो अपने मुकाम तक पहुंचने से पहले ही मौत के आगोश में दम तोड़ गई। प्रेमी की लाश एक पेड़ से लटकी मिली। उसने खुदकुशी की या उसकी हत्या हुई, इस राज से पर्दा उठना अभी बाकी है।
विज्ञापन
बेटे की मौत पर गुस्साए घरवालों ने प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। वहीं, लापता प्रेमिका की भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यह घटना शाहजहांपुर जिले के चांदपुर गांव की है। सौदान सिंह यादव का 30 वर्षीय बेटा पप्पू यादव रविवार की शाम को घर से लापता हो गया।
बताते हैं कि तभी से वह लड़की भी गायब है, जिससे पप्पू का मिलना-जुलना था। देर रात तक घर न लौटने पर घरवालों ने पप्पू की तलाश की तो रात करीब दस बजे उसका शव गांव के बाहर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक के गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर लड़की वालों ने उसे डांट दिया था। इसी से नाराज होकर पप्पू ने आत्महत्या कर ली।
पप्पू के घरवालों ने गांव के ही भइया लाल यादव पर पप्पू की हत्या करने का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने इससे इनकार कर दिया।
लड़की के पिता की हत्या
आरोप है कि रात में पप्पू के घरवालों ने भइया लाल पर हमला बोल दिया और उसकी फावड़े से हत्या कर दी। भइया लाल का खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया है।
लाल की रविवार से लापता बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका है। सोमवार शाम को गांव में अफवाह उड़ी कि उसकी भी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने खेतों की खाक छान डाली, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लगा।
भइया लाल की पत्नी ने पप्पू के भाई मुकेश, करू, छोटे लल्ला और धानेश्वर पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।