फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   alive snake sent to women through parcel

महिला को पार्सल में भेजा जिंदा सांप

Wed, 18 Dec 2013 10:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
alive snake sent to women through parcel

चांदनी महल थाना क्षेत्र में एक महिला को अज्ञात शख्स ने पार्सल में जिंदा सांप भेज दिया। संदिग्ध पार्सल होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। बम निरोधक दस्ते की मौजूदगी में पार्सल खोला गया तो सांप निकला। सांप को वाइल्ड लाइफ को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शमा परवीन (38) परिवार के साथ 1726, पटौदी हाउस, दरियागंज में रहती है। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी गली में कपड़े प्रेस करने वाली लड़की रेखा ने उन्हें एक पीले रंग का डिब्बा देते हुए बताया कि कोई आपके नाम का पार्सल दे गया है।
विज्ञापन


इससे पहले शमा को किसी ने कोई पार्सल नहीं भेजा था। शमा ने पति को मामले की सूचना दी। पति ने पार्सल न खोलने की हिदायत दी। करीब 6:00 बजे पति कामिल घर पहुंच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को भी पार्सल संदिग्ध लगा तो बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच में पार्सल से जिंदा सांप निकला। कामिल और शमा ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन किसी ने सांप से डसवाने की नियत से पार्सल भेजा है।


शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला कर लिया है। वहीं, रेखा की मदद से पार्सल भेजने वाले शख्स का स्केच तैयार किया गया है जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed