{"_id":"e8f1d9bee7b7ffe2e455349e7c70796d","slug":"alexander-kinyua-axed-his-roommate-and-eat-his-heart-and-brain","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान या आदमखोर! साथी को कुल्हाडी़ से काट खाया कलेजा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हैवान या आदमखोर! साथी को कुल्हाडी़ से काट खाया कलेजा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
हत्या की कई घटनाओं के बारे में आपने पढ़ा होगा, लेकिन इस वारदात को सबसे नृशंस हत्या की श्रेणी में रखा जा सकता है। एक युवक ने अपने साथ रहने वाले युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। फिर उसके शरीर के कई टुकड़े किए।
विज्ञापन
उसका कलेजा और दिमाग के कुछ हिस्से निकाला और खा गया। उसने अपने साथी पर तब हमला किया, जब वह गहरी नींद में सो रहा था।
घटना अमेरिका के बाल्टीमोर की है। 22 वर्षीय एलेग्जेंडर किनयुआ ने अपने साथ रहने वाले 37 वर्षीय कुजोए बोनसाफो अगेई कोडिए की हत्या कर दी। चार दिन बाद उसके शरीर के अंग पुलिस को मिले।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार, मैरिलैंड कोर्ट ने सोमवार को किनयुआ को घटना का दोषी माना। साथ ही उसके मानसिक उपचार को जारी रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
जज स्टीफन वॉलड्रोन ने किनयुआ के मानसिक परीक्षण के लिए मनोचिकित्सक नियुक्त करने के अभियोजन पक्ष की मांग स्वीकार कर ली। साथ ही उन्होंने अगेई कोडिए के परिजनों और दोस्तों को सांत्वना दी।
अगेई कोडिए घाना से अमेरिका आया था और किनयुआ के परिवार के साथ रह रहा था।