फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a father raped his daughter in up

संभल में रिश्ते हुए तार-तार, मानवीयता शर्मसार

Sun, 15 Jun 2014 01:25 PM IST
Updated Sun, 15 Jun 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
a father raped his daughter in up

दुष्कर्म की वारदातें तो उत्तर-प्रदेश में कई हुईं लेकिन शनिवार को सामने आई एक वारदात ने ऐतिहासिक शहर संभल को शर्मसार कर दिया।

विज्ञापन


55 वर्षीय पिता ने अपनी सत्रह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसे छिपाने के लिए आरोपी की दो बड़ी बहन और बहनोइयों ने उसका साथ दिया। इतना ही नहीं पीड़ित युवती को छत से नीचे गिराकर उसे मारने की कोशिश भी की गई।

आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जुबान बंद रखने के ल‌िए किया गया प्रताड़ित

a father raped his daughter in up

घटना क्रम के अनुसार शहर के एक मुहल्ले में तीन जून को अपराह्न करीब ढाई बजे पिता की नीयत अपनी ही छोटी बेटी पर खराब हो गई। उसने अपनी पत्नी को सामान लेने बाजार भेज दिया।

आरोप है कि पिता ने बेटी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने यह अपनी बड़ी बहन को बताई तो वह उसे अपने साथ ले गई लेकिन पीड़िता अंदर ही अंदर घुटन महसूस करने लगी।

धीरे धीरे यह बात आरोपी की दो बहनों को पता लगी तो वह अपने भाई को बचाने के लिए भतीजी पर दबाव बनाने लगीं। शनिवार को आरोपी की दोनों बहनें अपने पतियों के साथ जाकर पीड़ित युवती को उसकी बड़ी बहन के घर से अपने भाई के घर ले आई।

यहां आरोपी, उसकी बहनें, बहनोई पीड़िता पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाने लगे। जब पीड़िता ने नहीं मानी तो उसकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के कहने पर दर्ज हुई FIR

a father raped his daughter in up

बकौल पीड़िता उसके पिता, दो बुआ, उनके पतियों ने उसे जान से मारने के लिए नीचे फेंक दिया। घायल हो जाने के बावजूद वह अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच गई। यहां से कांस्टेबलों ने बिना एफआईआर के ही जिला अस्पताल भेज दिया।

शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र से की गई तो पुलिस हरकत में आई। एएसपी खुद भी सीओ जगवीर सिंह अत्री भी मौके पर पहुंच गए।

एएसपी ने बताया कि युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पिता व मारपीट करने के मामले में उसकी दो बुआ, दो फूफा समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदर्मा दर्ज कर लिया गया है।

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन

पीड़िता की मां को दिया तलाक

a father raped his daughter in up

बेटी के साथ दुष्कर्म करने की बात को छिपाने का दबाव डाल रहे पति को जब उसकी पत्नी ने विरोध करना शुरू किया तो सार्वजनिक तौर पर उसने पत्नी को तलाक देने की बात कह दी।

बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया तो मुहल्ले के सैकड़ों लोग यहां जमा हो गए। आरोपी, उसकी दो बहनें व बहनोई लगातार पीड़िता व उसकी मां पर चुप रहने का दबाव बना रहे थे लेकिन पीड़िता व उसकी मां लगातार विरोध कर रही थी।

इस पर गुस्से में आकर अपनी पत्नी को सार्वजनिक रूप से तलाक देने की बात कह डाली। हालांकि तलाक का जिक्र एफआईआर में नहीं किया गया है।

बाप ने बेटी को ही बताया गलत

a father raped his daughter in up

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता का कहना है कि बेटी उस पर गलत आरोप लगा रही है।

उसकी बेटी मोबाइल फोन से रात रातभर किसी से बात करती थी। इसमें उसकी मां भी साथ देती थी। 'जब मैने फोन पर बात करने से रोका तो मां बेटी दोनों ही उसके खिलाफ हो गई और दुष्कर्म जैसा घिनौना आरोप लगा कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed