{"_id":"aeb8778e502a70c1a2702fc40bc73245","slug":"air-india-crew-member-arrest-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर कर रहा था तीन महीने से रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी का झांसा देकर कर रहा था तीन महीने से रेप
एजेंसी/मुंबई
Updated Thu, 19 Dec 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया में काम करने वाले एक केबिन क्रू सदस्य को एक युवती को शादी का झांसा देकर कई महीनों तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी के लिए एक लड़के की तलाश थी, तभी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए अगस्त 2012 में उसका परिचय राज पटेल से हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद वे नियमित रूप से एक-दूसरे से मिलते रहे। मार्च से पटेल अपने दिल्ली और बोरिवली स्थित घर में युवती के साथ रेप करता रहा। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि पटेल ने दिल्ली के एक मंदिर में उससे शादी भी की।
विज्ञापन
लेकिन, जब युवती गर्भवती हो गई तो पटेल ने गर्भपात कराने का दबाव डालते हुए शादी से इनकार कर दिया।
पांच नवंबर को बोरिवली थाने में युवती की शिकायत पर पटेल के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक सेक्स और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के आधार पर पटेल को बोरिवली से गिरफ्तार कर लिया गया।