फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   agra girl become unconscious due to beaten up her college teacher

शिक्षिका की पिटाई से कालेज में बेहोश हुई बीए की छात्रा

Wed, 12 Aug 2015 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Aug 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
agra girl become unconscious due to beaten up her college teacher

आगरा कालेज में बीए की छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कालेज के अंदर गेट के पास बैठने पर एक शिक्षिका ने उसे कालेज से बाहर निकलने को बोला। विरोध पर कई चांटे मारे। आईकार्ड और बैग भी छीन लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि अन्य शिक्षकों ने भी छात्रा से अभद्रता की। कालेज में पिटाई से छात्रा बेहोश हो गई। छात्रा को साथी ही एसएन इमरजेंसी लेकर आए। कालेज में हुए दुर्व्यवहार से छात्रा दहशत में है। उसे परिवारीजन संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा कालेज से बीए फाइनल कर रही न्यू शाहगंज निवासी सीमा (बदला हुआ नाम) मंगलवार को अपनी साथी छात्रा का फार्म भरवाने के लिए कालेज गई थी। कालेज में गेट के पास वह कुछ देर के लिए बैठ गई। आरोप है कि तभी एक शिक्षिका उसके पास पहुंची। उन्होंने कालेज से बाहर जाने के लिए कहा। छात्रा के मना करने पर उसकी पिटाई करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी पर छात्रों ने किया हंगामा

agra girl become unconscious due to beaten up her college teacher

शिक्षिका की ओर से की जा रही पिटाई देखकर छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। सीमा से आईकार्ड और बैग छीन लिया। शिक्षिका ने कहा कि यहां अब दोबारा मत आना। इसके बाद कालेज के अन्य शिक्षक भी आ गए। उन्होंने भी दुर्व्यवहार किया। इससे छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। बाद में साथी छात्राएं उसे एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचीं। सूचना पर परिवारीजन आ गए। छात्र काफी डरी हुई है। छात्रा के पिता बीएसएनएल कर्मचारी हैं।

सीमा के साथ कालेज में हुए दुर्व्यवहार की जानकारी पर साथी छात्र-छात्राएं पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी कर शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की। इससे पहले सोमवार को कालेज में बाहरी युवकों ने एक छात्र की पिटाई कर दी थी। इस दौरान फायरिंग भी की गई थी। इस कारण कालेज प्रशासन सख्ती बरत रहा है।

आगरा कॉलेज की मीडिया प्रभारी, डा. अमित अग्रवाल ने कहा है कि छात्रा कालेज के गेट के पास बैठी थी। शिक्षिका ने उससे क्लास में जाने के लिए कहा था। इस पर छात्रा ने शिक्षिकाओं से अभद्रता कर दी। छात्रा पहले भी शिक्षिकाओं से अभद्रता कर चुकी है। उसके साथ किसी ने अभद्रता नहीं की है। पिटाई का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed