फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   After wife's death, salesman kills daughter, commits suicide

पत्नी की पेट दर्द से मौत, बच्ची को मारा फिर कर ली खुदकुशी

Wed, 30 Sep 2015 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Sep 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
After wife's death, salesman kills daughter, commits suicide

बंगलुरु में एक शख्स को अपने जीवन साथी की मौत का इतना बड़ा सदमा लगा कि उसने अपनी 11 माह की मासूम बच्ची का कत्ल कर दिया और वह खुद भी अपने जीवन साथी के बिना जिंदा नहीं रह सका।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के शहर बंगलुरु में पेशे से सेल्समैन एक शख्स ने अपनी पत्नी की मौत से इतना ज्यादा तनाव में आ गया कि वह अपने मासूम बच्ची का कत्ल कर खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गुरु उर्फ गुरप्पा नाम के शख्स ने नयन्डाहाली में सब्जी की दुकान लगाता था। गुरप्पा की शादी तीन साल पहले विजयलक्ष्मी से हुई थी। 12 दिन पहले ही विजलक्ष्मी को पेट में तेज दर्द हुआ और इसी दर्द में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे न होने से नहीं करा सका पत्‍नी का इलाज

After wife's death, salesman kills daughter, commits suicide

विजयलक्ष्मी का अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को गुरुप्पा अपनी बहन के घर बंगलुरु आया। गुरुप्पा इस बात को लेकर तनाव में था कि पैसों की कमी की वजह से वह अपनी पत्‍नी का इलाज नहीं करा पाया।

बहन के पास पहुंचकर उसने कहा क‌ि अब नयन्डाहाली के घर में नहीं रह सकता। इसके बाद उसने बहन से उसके घर की चाबी ली खुद को एक कमरे में बंद लिया।

कुछ देर बाद गुरुप्पा की बहने ने उसे आवाज लगाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया इसके बाद उसने अपने पडो़सियों को गुरुप्पा के जवाब ने देने के बारे में बताया। फिर कुछ लोगों के आने के बाद उसने खिड़की की सांसों से अपने भाई को देखने की कोशिश की तो पाया कि गुरुप्पा पंखे से लटका हुआ था।

पुलिस ने बताया कि गुरुप्पा पैसों की कमी के चलते अपनी बीमार पत्नी का इलाज न करा पाने को लेकर तनाव में था और इसी वजह से उसने जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed