अवैध शराब बेचने से रोका तो किया रेप, कंकरखेड़ा मामले में खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा में महिला को दुष्कर्म के बाद निर्वस्त्र घुमाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला ने आरोपी को अवैध शराब बेचने और सट्टेबाजी करने से रोका था। इसी बात से नाराज आरोपी ने पहले जमकर शराब पी और फिर हैवानियत पर उतर आया।
उधर, पीड़ित महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि आरोपी छग्गन सिंह दबंग है। अवैध शराब का कारोबार और सट्टा उसका पेशा है। जिसका उसकी मां विरोध करती थी।
मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि घटना वाले दिन महिला ने छग्गन को चेतावनी दी थी कि वह अवैध शराब बेचना और सट्टेबाजी बंद नहीं करेगा तो पुलिस में शिकायत करेगी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पहले शराब पी और फिर शराब के नशे में पीड़ित महिला के घर पहुंच गया।
आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसकी मां से दुष्कर्म किया। दबंगई दिखाते हुए महिला को मोहल्ले में निर्वस्त्र करके घुमाया। आरोपी की दबंगई के सामने पूरा मोहल्ला खामोश बना रहा। महिलाओं ने बताया कि आरोपी के जाने के बाद उन्होंने उसे पहनने के लिये कपड़े दिए थे।
कोर्ट में महिला ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
बुधवार को कंकरखेड़ा थाना इंस्पेक्टर ने पीड़ित महिला को कोर्ट में पेश किया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार राणा ने बताया कि महिला ने बयान दिया कि आरोपी छग्गन सिंह ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला ने निर्वस्त्र करके घुमाने की बात बयान में नहीं की।
घटना के 24 घंटे के बाद भी कंकरखेड़ा पुलिस आरोपी को पकड़ना तो दूर, उसकी लोकेशन भी पता नहीं कर पाई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाकर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक वह गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।