फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   After the murder of the student , villagers put jam on highway

छात्र की हत्या पर बवाल, ग्रामीणों ने जाम लगाया

Sat, 19 Sep 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह ( आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह ( आगरा) Updated Sat, 19 Sep 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
After the murder of the student , villagers put jam on highway

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह तहसील में कस्बे के विक्रमपुर रोड स्थित घर में छात्र विनय कुमार (20) की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर घरवाले मकान पर पहुंचे तो हत्या की जानकारी हुई। हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की। तहसील बाह में भी तोड़फोड़ कर दी। एसपीआरए पूर्वी ने सर्किल की फोर्स के साथ उपद्रवियों को लाठी भांजकर खदेड़ा। दो घंटे तक अफरातफरी के हालात रहे। हत्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


किसान राजेंद्र सिंह के दो बेटों में बड़ा अजय कोलकाता में मिठाई की दुकान चलाता है। विनय भी कोलकाता में रहकर उसका हाथ बंटाता था। विनय बीएससी, बीएड करने के बाद टीईटी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई पर पड़ा था शव

After the murder of the student , villagers put jam on highway

घरवालों ने बताया कि दोनों भाई रक्षाबंधन पर घर आए थे। शुक्रवार को दोनों को कोलकाता लौटना था। विनय गुरुवार को अपने दोस्त मोनू के यहां बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर गया। कस्बे में विक्रमपुर रोड पर ही राजेंद्र का एक मंजिला मकान है, जो बंद रहता है।

पार्टी के बाद विनय रात में इसी घर में सोने को चला गया। घरवालों ने बताया कि रात करीब आठ बजे उसने फोन पर बातचीत भी की थी। शुक्रवार सुबह मां अनार देवी ने विनय को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर पिता राजेंद्र सिंह कस्बे में अपने घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पड़ोसियों ने छत के रास्ते से घर में पहुंचकर दरवाजा खोला तो विनय का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर गोली का निशान था। चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किए गए थे। हत्या की खबर गांव पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

शव उठाने से रोका

After the murder of the student , villagers put jam on highway

पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जाम लगाने के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल किया।

बवाल बढ़ने पर एसपीआरए एएन सिंह, सीओ जगवीर सिंह चौहान कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, मगर वे शांत नहीं हुए। भीड़ ने तहसील बाह में घुसकर वकीलों के बिस्तरों में तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने बलवाइयों को लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतक के पिता ने किसी रंजिश से इनकार किया है। सीओ बाह ने बताया कि हत्या के पीछे कारणों की जांच की जा रही है।

घर वालों ने जोड़े हाथ

After the murder of the student , villagers put jam on highway

हाईवे और कस्बे के बाजार में हंगामा और तोड़फोड़ करती भीड़ को देखकर केनरा बैंक के शटर बंद हो गए।

ग्राहक अंदर ही फंसे रहे। दो घंटे तक चले बवाल के कारण आवागमन ठप हो गया। वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां आगे नहीं बढ़ाईं।

हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर बवाल करते लोगों को रोकने के लिए पुलिस लाठियां भांज रही थी। इसी बीच मृतक के घरवालों ने सड़क पर पहुंचकर लोगों के हाथ जोड़कर शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed