फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   after making the porn video clip youth raped a teen many times

अश्लील क्लिपिंग बनाकर 10 माह से दुष्कर्म कर रहा था परिचित

Wed, 22 Jul 2015 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jul 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
after making the porn video clip youth raped a teen many times

यूपी, अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में परिचित की बातों में आकर अश्लील क्लिपिंग बनवा बैठी किशोरी संग पिछले दस माह से ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया जा रहा था।

विज्ञापन


सोमवार को यह भेद उस समय खुला, जब वह छोटी बहन के सामने भी दुष्कर्म का शिकार बनी। मगर छोटी बहन ने घर में पूरा राज खोल दिया। जब बड़ी बेटी से पूछा गया तो उसने फूट-फूटकर पूरा वाकया बताया। तब जाकर मंगलवार को इस सिलसिले में सिविल लाइंस में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सिविल लाइंस इलाके की 17 वर्षीय किशोरी दसवीं के बाद 12वीं प्राइवेट से कर रही है। उसके घर क्वार्सी बाईपास इलाके के परिचित युवक का आना जाना था। इसी दौरान अक्टूबर माह में इस युवक ने किशोरी को बातों में उलझाकर जकरिया मार्केट के एक फ्लैट में बुलाया। जहां उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और उसकी क्लिपिंग बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नए-नए ठिकानों पर बुलाकर करता था रेप

after making the porn video clip youth raped a teen many times

इसके बाद उससे साफ-साफ चेतावनी दे दी कि अगर उसने किसी को बताया तो यह क्लिपिंग बांट दी जाएगी। अपनी व परिवार की इज्जत के डर से किशोरी चुप रही। मगर उसका उत्पीड़न चलता रहा। आलम यह था कि जब भी आरोपी चाहता उसे नए-नए ठिकानों पर बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता।

वाकया सोमवार दुपहर का है। जब किशोरी अपनी छोटी बहन संग घर से कहीं काम से जा रही थी। तभी आरोपी बाइक पर आया और किशोरी के साथ छोटी बहन को भी बैठाकर सिविल लाइंस के ही एक खाली मकान में ले गया। जहां छोटी बहन को बाहर बैठा दिया। खुद अंदर किशोरी को ले जाकर उसका दुष्कर्म किया।

मगर छोटी बहन सब कुछ समझ गई और उसने घर जाकर पूरी बात परिजनों को बता दी। जब बड़ी बेटी से सख्ती से पूछा तो उसने अपने उत्पीड़न की कहानी रो-रोकर बताई।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार परिजनों की ओर से मंगलवार सुबह मिली तहरीर पर इकबाल मलिक पुत्र अलीशेर निवासी साईं गेस्ट हाउस क्वार्सी बाईपास के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी को परीक्षण के लिए भेजा गया है और उसके कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed