किशोरी को अगवा किया, चाकू दिखा भर दी मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के तीन युवकों ने पड़ोसी गांव की एक किशोरी को अगवा कर न सिर्फ चार दिनों तक उसे एक कमरे में बंद रखा बल्कि चाकू से आतंकित कर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद उसे गांव के सीवान में छोड़कर फरार हो गए।
किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जबरदस्ती शादी करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को चार दिन पहले पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने अगवा कर एक कमरे में बंद कर दिया।
तीन की गिरफ्तारी
गुरुवार आरोपी किशोरी को चाकू से डराकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे गांव के सिवान पर छोड़कर भाग गए। अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने राजू चौहान, धनंजय चौहान और संजय चौहान के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले के बारे में एसओ दीप नारायण सरोज ने बताया कि किशोरी का अपहरण, जबरदस्ती शादी करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।