फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   After kidnaping gangrape with student in Agra.

अपहरण कर छात्रा से गैंगरेप, अश्लील सीडी बनाई

Fri, 10 Jul 2015 10:07 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
After kidnaping gangrape with student in Agra.

आगरा के नामनेर चौराहे से छात्रा का अपहरण कर विभव नगर के एक फ्लैट में उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया।

विज्ञापन


इस दौरान अश्लील सीडी भी तैयार कर ली। आरोपियों ने मुंह खोलने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। दो दिन बाद छात्रा ने घरवालों को जानकारी दी तो वे सदर थाने पहुंच गए। यहां सुनवाई न होने पर डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी की फटकार के बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शाहगंज निवासी 17 वर्षीय युवती शहर के एक कालेज से बीएससी (प्रथम वर्ष) कर रही है। उसने बताया कि नगला बांसे सदर का अरुण, नगला फकीरचंद का आशीष उसके साथ पढ़ते हैं। दोनों दोस्ती का आफर दे रहे थे, लेकिन उसने गौर नहीं किया।

विज्ञापन

परिजनों ने डीआईजी से की शिकायत

After kidnaping gangrape with student in Agra.

पीड़िता 28 जून को पूर्वाह्न 11 बजे अपने घर से नामनेर चौराहे पर आई थी। तभी बीट कार में अरुण और आशीष आए। उन्होंने उसे जबरन कार में खींच लिया। कार में डालकर तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। उनके साथ एक बाइक पर दो साथी भी चल रहे थे। उन्होंने कार में उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई।

कई घंटे बाद होश आया तो उसने खुद को विभव नगर के एक फ्लैट में पाया। उसके साथ चारों युवकों ने गैंग रेप किया था। युवकों ने धमकाया कि उन्होंने अश्लील सीडी बना ली है, अगर किसी को बताया तो सीडी सार्वजनिक कर देंगे।

दो दिन बाद उसने मां को जानकारी दी। परिवारीजन उसे लेकर थाना सदर पहुंचे, मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह से गुहार लगाई। डीआईजी ने सीओ सदर को खुद मौके पर जाकर जांच करने और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बंधक बनाने और दुराचार, धमकाने का मुकदमा दर्ज करके अरुण और आशीष को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed