फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   after chhota shakeel threat chhota rajan's security extended

शकील की धमकी के बाद बढ़ाई गई राजन की सुरक्षा

Sun, 27 Dec 2015 05:16 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 05:16 AM IST
विज्ञापन
after chhota shakeel threat chhota rajan's security extended

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जन्मदिन पर उसके गुर्गे छोटा शकील ने धमकी दी है कि डी कंपनी छोटा राजन को जेल में ही मार डालेगी। वहीं शकील की इस धमकी के बाद छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


बीते दिनों इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किए गए छोटा राजन को हर वक्त सीसीटीवी के साथ-साथ सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो छोटा राजन जेल नंबर दो में कैद है।
विज्ञापन


बताते चलें कि शकील ने कहा कि छोटा राजन को यह लग रहा है कि वो जेल में हैं तो सुरक्षित हैं, लेकिन वो जेल में ही मरेगा, क्योंकि हम उसे जेल में ही मारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों वक्त का नमाजी है दाऊद

after chhota shakeel threat chhota rajan's security extended

शकील ने कहा कि राजन मरा हुआ सांप है। शकील ने इस बात का दावा भी किया कि उसे विदेश में मारने की कोशिश कई बार की गई लेकिन वो बच गया। शकील ने कहा कि कुछ एजेंसियां हैं जो छोटा राजन को भागने में मदद करती हैं लेकिन हम उसे मार देंगे।

मेल टुडे में प्रकाशित खबर के मुताबिक शकील ने कहा कि दाऊद की जगह कोई नहीं ले सकता। वो सर्वोपरि हैं। उसने कहा कि दाऊद अब बहुत ही धार्मिक हो गया है और हर साल मक्का जाता है, साथ ही साथ वो दिन में पांचों वक्त का नमाजी है।

दाऊद की सेहत का जिक्र करते हुए, शकील ने कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ है और अपना बिजनेस चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed