CCTV में कैद हुआ चोर तो कैमरे में ही लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के शास्त्रीनगर में K ब्लॉक स्थित बालाजी लाइट्स शोरूम में चोरी करने घुसे एक युवक ने सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर कैमरे में ही आग लगा दी। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के ब्लॉक में उपन्यासकार वेदप्रकाश शर्मा का बालाजी लाइट के नाम से शोरूम है। मंगलवार आधी रात करीब साढ़े तीन बजे शोरूम से धुआं उठता देखने पर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया।
आग की सूचना पर शोरूम मालिक के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने शोरूम के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली तो सभी चौंक गए।
शास्त्रीनगर के ब्लॉक में बालाजी लाइट्स में आधी रात वारदात
फुटेज में एक युवक चोरी करने के इरादे से छत के रास्ते शोरूम में अंदर घुसता दिखाई दिया। शोरूम में कैमरे लगे देखकर उसने पहले कैमरे में ही आग लगाई, जिससे आग शोरूम में फैल गई। आग लगने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी।
बुधवार को भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा, आलोक सिसौदिया और व्यापारी नेता अरुण वशिष्ठ भी पहुंचे और जानकारी ली। इंस्पेक्टर मेडिकल का कहना है कि तहरीर मिली है। फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
शोरूम के नीचे है बैंक शाखा
पुलिस का कहना है कि शोरूम के निचली मंजिल पर बैंक की शाखा भी है। गनीमत रही कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि इस शोरूम में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है।