फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   VIDEO: African Nanny Torturing Girl Child In Absence of Parents

VIDEO: कैमरे में कैद नौकरानी की हैवानियत

Wed, 26 Nov 2014 01:21 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: African Nanny Torturing Girl Child In Absence of Parents

बच्चे की देखभाल करने के लिए घर में रखी गई नौकरानी ने दो साल के मासूम बच्चे के साथ हैवानियत की। उसकी ये करतूत कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद बच्चे के माता-पिता ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की।

विज्ञापन


दरअसल, युगांडा के एरिक कामांजी नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी की देखरेख के लिए एक नौकरानी रखी थी। उसे शक हुआ कि नौरानी उसकी बेटी को प्रताड़ित करती है तो उसने उससे भिड़ने के बजाय घर में सिक्योरिटी कैमरा लगा दिए।
विज्ञापन


कैमरे लगाने के बाद उन्होंने जब उन्होंने उसकी फुटेज चेक की तो हैरान रह गए। आरोपी नौकरानी ने उनकी बच्ची को न सिर्फ बिस्तर से फेंक दिया बल्कि पूरे कमरे में घसीट डाला और उसे पैरों से कुचल भी दिया। आरोपी ने उसे इस कदर मारा था कि उसकी मौत तय थी लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों ने उसे बचा लिया और वह ठीक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

VIDEO: African Nanny Torturing Girl Child In Absence of Parents

डेली मेल के अनुसार, बच्ची के साथ हैवानियत का वीडियो देखकर कामांजी का खून खौल उठा और उसने नौकरानी को जमकर पीटा। इस पर उसने पुलिस में कामांजी के खिलाफ शिकायत कर दी जिससे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि जब पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो मामला पलट गया और उसकी जगह नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित कामांजी एक एनजीओ के लिए काम करते हैं और उन्होंने तीन महीने पहले ही नौकरानी को घर पर रखा था। आरोपी नौकरानी ने बच्ची को इस बात पर पीटा था क्योंकि बीमारी की वजह से वह ठीक से खाना नहीं खा रही थी।

आरोपी नौकरानी को पुलिस हिरासत में रखा गया है। उस पर हत्या के प्रयास का मामला चलाया जा रहा है। उसे अब 8 दिसम्बर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed