{"_id":"fee9d7f61b64036073f2806623f1a894","slug":"adele-bing-kill-daughter-winter-haven","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे की घंटी बजी और मां ने चला दी गोली","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दरवाजे की घंटी बजी और मां ने चला दी गोली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के दरवाजे की घंटी बजी तो मां ने दरवाजा खोला और गोली चला दी। जिसे मारना चाहती थी, वो नहीं आया। लेकिन गोली चलाने के बाद अपनी ही बेटी आखों के सामने खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन
बेटी को इस हालत में देखकर मां के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है।
हफिंग्टन पोस्ट के अनुसार, आरोपी मां एडली बिंग ने पुलिस को बताया कि गलत पहचान की वजह से उसकी बेटी मारी गई। उसने बताया कि उसकी 26 साल की बेटी रूबी बिंग सोमवार रात को अपने चार माह की बेटी के साथ मायके आई।
विज्ञापन
वह जोर-जोर से दरवाजा पीट रही थी, घंटी बजा रही थी। बिंग को लगा कि दरवाजे पर उसका बॉयफ्रेंड आया है। कुछ देर पहले ही बिंग का उससे झगड़ा हुआ था।
बिंग ने बंदूक उठा ली और दरवाजे के पास पहुंची। दरवाजा खोलते ही उसने गोली मार दी। सामने उसकी बेटी रूबी खड़ी थी। गोली उसके सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसकी चार माह की बच्ची को कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
बिंग ने बताया कि उस रात उसके बॉयफ्रेंड ने उसके घर आकर मारने की धमकी दी थी। बिंग को इस गलती पर पछतावा है। उसने कहा कि अपनी बेटी के बच्चों से वह आंखें कैसे मिलाएगी। उसने उनकी मां को मार डाला है।
रूबी बिंग की एक रिश्तेदार ने कहा कि यह एक दुखद भूल का मामला है।