नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में फंसे ACP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर (अपीलीय अधिकारी) धुर्वेंद्र चतुर्वेदी नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप फंस गए हैं।
पड़ोसियों ने धुर्वेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
घटना थाना हाईवे अंतर्गत श्रीजी धाम कालोनी की है। इसी कालोनी में धुर्वेंद्र चतुर्वेदी एक मकान में रहते हैं।
पड़ोसियों का कहना है कि शाम करीब छह बजे वाणिज्य कर अधिकारी के घर कार्य करने वाली नाबालिग नौकरानी की चीख सुनाई दी।
अधिकारी ने खुद को बताया निर्दोष
इस पर आसपास के लोग एकत्रित होकर अधिकारी के घर पहुंच गए। बदहवास मिली नौकरानी ने उन्हें बताया कि अधिकारी ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया है।
इस पर लोग भड़क गए और अधिकारी को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर आई पुलिस नौकरानी और अधिकारी को लेकर थाना हाईवे आ गई।
यहां महिला पुलिस ने नौकरानी से अलग से पूछताछ की। थाने में धुर्वेंद्र चतुर्वेदी ने खुद को निर्दोष बताया और उनके खिलाफ साजिश की गई।
वाणिज्य कर की चोरी में लिप्त लोगों ने की यह साजिश
उनका कहना है कि वाणिज्य कर की चोरी में लिप्त लोगों ने यह साजिश रची है और इसकी आड़ में उनकी हत्या की भी कोशिश की गई।
एसपी सिटी मनोज सोनकर ने बताया कि लड़की के परिवारीजनों की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास और पास्को के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। कल उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।