फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Actress held for forcing daughter into flesh trade

बेटी से वेश्यावृत्ति करा रही अभिनेत्री गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2015 12:19 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
Actress held for forcing daughter into flesh trade

तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री ने पवित्र रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी को देह व्यापार में उतार दिया। पीड़िता खुद भी एक अभिनेत्री है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और होटल में छापा मारकर एक महिला दलाल के साथ एक फिल्म डायरेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल से लड़की को मुक्त कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक एनजीओ की ओर से सूचना मिलने के बाद टीम होटल में भेजी गई, जहां लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपी अभिनेत्री पुलिस अलावा वहां से एस राजेश्वरी (35) और फिल्म डायरेक्टर आर सेंथामिलारासू (38) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के बदले लिए डेढ़ लाख

Actress held for forcing daughter into flesh trade

टीओआई के अनुसार, आरोपी डायरेक्टर पहले राजेश्वरी से मिला था, जिसने उसे लड़की की कुछ तस्वीरें दिखाई थीं और लड़की उपलब्ध कराने के बदले डेढ़ लाख रुपए मांगे थे। डायरेक्टर ने उसे 10 हजार रुपए एडवांस दिए और बाकी पैसा बाद में देने का वादा किया था।

होटल के कमरे में घुसते ही सिपाही ने देखा कि सूचना सटीक है और नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा है। सिपाही ने तुरंत बाहर इंतजार कर रही पुलिस टीम को इसकी सूचना दी।

टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे में छापा मारा और वहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके पीड़ता को मुक्त करा लिया। पुलिस ने पीड़िता को एक नारी आश्रम भेज दिया है, जबकि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

पीड़िता ने खुद बयां की अपनी दास्तां

Actress held for forcing daughter into flesh trade

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी डायरेक्टर ने फिल्म में रोल देने का वादा करके उसे कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। आरोपी ने खुद भी उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

शुरुआती जांच में पता चला है कि राजेश्वरी और सेंथामिलारासू की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी, जब राजेश्वरी की बेटी ने विज्ञापन में काम करना शुरू किया। इस मामले में दूसरी आरोपी, जोकि कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी है, अपनी बेटी को बड़ी फिल्म के साथ लॉन्च करने के लिए प्रयास कर रही थी।

आरोपी डायरेक्टर और राजेश्वरी को जब इस बात का पता चला तो दोनों ने उसे बड़ी स्टार बनाने का वादा करके उसे अपने पास बुलाया और फिल्मों में काम देने के बजाय उससे वेश्यावृत्ति कराने लगे। पीड़िता ने कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है।  उसने हाल ही में रिलीज होने को तैयार एक फिल्म में भी लीड रोल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed