फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Actress accuses Bill Cosby of forcing her to perform sex act

77 साल के एक्टर ने किया 16 अभिनेत्रियों का यौन शोषण!

Tue, 25 Nov 2014 12:03 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Actress accuses Bill Cosby of forcing her to perform sex act

अमेरिकी टीवी स्टार और चर्चित कॉमेडियन पर 16 महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद हर तरफ सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन


अभिनेता पर आरोप लगाने वाली पहली महिला एक पूर्व मॉडल और अभिनेत्री है। उसने कहा कि आरोपी अभिनेता बिल कॉस्बी ने उसे पहले शराब पिलाई और जब वह नशे में होश गवां बैठी तो उसका यौन शोषण किया।

यही नहीं, कॉस्बी ने उसे इस काम के लिए मजबूर किया और घिनौनी हरकतें भी कीं। मॉडल ने कहा कि आरोपी ने इस घटना को लॉस वेगास के एक होटल सुइट में अंजाम दिया था।
विज्ञापन


उसने बताया कि कॉस्बी ने एक फोटो के साथ पत्र भेजकर उसे होटल में बुलाया था। अच्छे करियर की चाह में वह होटल पहुंच गई लेकिन उसके बाद जो हुआ वह बेहद शर्मसार कर देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर निर्वस्‍त्र होकर लेटा था आरोपी

Actress accuses Bill Cosby of forcing her to perform sex act

डेली मेल के अनुसार, आरोप लगाने वाली मॉडल एंजेला लेस्ली अब 52 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि करीब 22 साल पहले आरोपी एक्टर के स्टाफ ने मनी ऑर्डर भेजकर मिलने के लिए बुलाया था। हालांकि उस वक्त वह मिलने नहीं जा सकीं और दो साल बात वेगास में उनसे मुलाकात की।

कॉस्बी ने उन्हें मीटिंग के लिए अपने होटल बुलाया और ऑडिशन शुरू कर दिया। उसने उसे शराब पीने की एक्‍टिंग करने के लिए कहा लेकिन वह पी नहीं सकी और बाथरूम चली गई।

जब वह रूम में वापस लौटी तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। आरोपी एक्टर अपने बिस्तर पर निर्वस्‍त्र होकर लेटा था। उसके आते ही आरोपी ने उसे जकड़ लिया और उसके हाथों से घिनौनी हरकत की।

52 वर्षीय पूर्व मॉडल ने कहा कि कॉस्बी ने उसे जो ड्रिंक थी उसमें ड्रग मिला हुआ था जिसके चलते उसे नशा चढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार ऐसी जबरदस्ती की और उसे मजबूर किया। पीड़िता ने कहा कि उस समय के मुकाबले अब वह इस घटना के बारे में लोगों को बताने के लिए ज्यादा मजबूत हैं।

ड्रग देकर की आबरू लूटने की कोशिश

Actress accuses Bill Cosby of forcing her to perform sex act

इसके अलावा एक अन्य महिला रेनिटा चेनी हिल भी अभिनेता पर शोषण का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 1980 के पहले कॉस्बी और उसके बीच करीब 4 साल तक संबंध रहे हैं।

पिट्सबर्ग में रहने वाली इस 47 वर्षीय महिला ने कहा कि जब वह हाईस्कूल में थी तभी कॉस्बी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और उसे ड्रग दिया था।

लेसी और हिल की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद टीवी स्टार पर आरोपों की संख्या बढ़ गई है। 77 वर्षीय टीवी एक्टर पर अब तक करीब 16 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

हालांकि कॉस्बी ने सभी आरोपों को खा‌रिज करते हुए अपने बचाव में कहा कि लोगों को पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए उसके बाद उन्हें दोषी माना जाए। उन्होंने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। बता दें कि तमाम आरोपों के बावजूद कॉस्बी अपने लाइव कॉमेडी शो कर रहे हैं।

बोली अभिनेत्री, 'मेरे साथ किया अप्राकृतिक सेक्स'

Actress accuses Bill Cosby of forcing her to perform sex act

इन दोनों महिलाओं से पहले पिछले हफ्ते अभिनेत्री लोविजा मोर्टिज ने भी अभिनेता पर छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाया था। मोर्टिज ने कहा कि आरोपी ने उसे अच्छा करियर बनाने में मदद करने का वादा करके अप्राकृतिक सेक्स के लिए मजबूर किया।

उसने बताया कि ए‌क नाइट शो के दौरान कॉस्बी ने उसके साथ स्टेज के पीछे जबरदस्ती की और उसे ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। इसके बाद कॉस्बी ने उसे किसी से भी इस घटना का जिक्र न करने की हिदायत दी।

इसके अलावा पूर्व प्लेब्वॉय के साथ काम करने वाली एक अन्य महिला विक्टोरिया वेलेंटिनो ने भी कॉस्बी पर शोषण का आरोप लगाया है। उसने यह भी कहा कि कॉस्बी ने ड्रग देकर उसकी दोस्त के साथ रेप करने का प्रयास भी किया था।

बता दें कि आरोपी अभिनेता बिल कॉस्बी अमेरिका के नामी एक्टर हैं। कॉस्बी को कॉमेडियन, एक्टर, लेखक, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed