{"_id":"b96e0f0e600f22da5fc96f12d2f52385","slug":"acid-thrown-on-mother-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सास-बहू पर तेजाब फेंका, सास की मौत, बहू गंभीर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपीः सास-बहू पर तेजाब फेंका, सास की मौत, बहू गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Mon, 09 Mar 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
जिले के बड़हलगंज में सोमवार दोपहर एक व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने सास, बहू पर तेजाब फेंक दिया। सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू की हालत गंभीर है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। व्यापारी ने घर में लूटपाट की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी अंकित अग्रवाल का कॉलेज तिराहे पर मकान है। निचले हिस्से में वह दुकान और चाय पत्ती की एजेंसी चलाते है। दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। सोमवार को घर में अंकित पत्नी शिल्पी (30), बेटा अर्थव (3) और मां विंध्यवासिनी (58) थीं।
विज्ञापन
दोपहर करीब सवा एक बजे शिल्पी ने अंकित को फोन करके घर में बदमाशों के घुसने और तेजाब से हमला करने की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसका फोन कट गया। अंकित ने पड़ोसी आनंद अग्रवाल को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने बेटे मयूर को भेजा।
विज्ञापन
घर के पीछे से साथियों के साथ मयूर छत पर पहुंचा तो कमरे में रखी चौकी पर विंध्यवासिनी की तेजाब से झुलसी लाश पड़ी थी, जबकि शिल्पी अचेत थी। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित था।