फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   acid attack on teenage girl

बात नहीं की तो किशोरी के चेहरे पर फेंक दिया तेजाब

Mon, 18 Nov 2013 11:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Nov 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
acid attack on teenage girl

दिल्ली में बेगमपुर इलाके के राजीव नगर में रविवार रात एक युवक ने किशोरी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता के साथ मौजूद पड़ोस की एक लड़की भी तेजाब से झुलस गई।

विज्ञापन


दोनों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ राजीव नगर इलाके में रहती है। रविवार रात करीब 7:45 बजे वह अपने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ बाजार गई थी।
विज्ञापन


वापस लौटते वक्त रास्ते में मनोज नाम का युवक मिला। उसने किशोरी से बातचीत करने की कोशिश की। उसके मना करने पर मनोज जबरदस्ती करने लगा।

उसके साथ मौजूद अन्य किशोरी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान मनोज ने किशोरी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। कुछ तेजाब दूसरी लड़की के हाथ पर भी गिर गया। जलने से दोनों कराहने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोनों को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां किशोरी का पचास फीसदी और पड़ोसी किशोरी का बीस फीसदी झुलसी अवस्था में इलाज चल रहा है।

बातचीत बंद करने से था परेशान
पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और शादीशुदा है। कुछ दिन पहले वह किशोरी को लेकर बिहार चला गया था। परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद दोनों वापस आ गए।


किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में मर्जी से मनोज के साथ जाने की बात कही थी। बालिग होने की वजह से पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था।

बताया जा रहा है कि दिल्ली आने के बाद किशोरी ने मनोज से बातचीत बंद कर दी। इसको लेकर मनोज काफी परेशान था। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से मनोज ने उस पर तेजाब डाला है। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मनोज के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

वर्ष 2013 में एसिड अटैक के मामले
11 अप्रैल: नंदनगरी में आपसी विवाद में पुजारी पर एसिड से हमला।
05 जुलाइ: पंजाबी बाग में स्कूटी से जा रहे युवकों ने महिला पर तेजाब फेंका।
27 जुलाई: गाजियाबाद में शादी से इंकार करने पर युवती पर तेजाब डाला।
01 अगस्त: गीता कॉलोनी में एक युवती पर तेजाब डालने का प्रयास।
08 अगस्त: नंदनगरी में महिला पर तेजाब से हमला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed