फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   acid attack on mother and daughter

जौनपुर में घर में घुसकर मां-बेटी पर फेंका तेजाब

Sat, 09 Nov 2013 05:03 AM IST
अमर उजाला, जौनपुर
अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 09 Nov 2013 05:03 AM IST
विज्ञापन
acid attack on mother and daughter

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में छात्रा और उसकी मां पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों ने तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन


दोनों को तत्काल बदलापुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पहले उन्हें जिला अस्पताल, फिर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

छात्रा के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। तेजाब फेंकने वालों ने घर की दीवार पर धमकी भरा पत्र भी चिपकाया है। शुक्रवार को छात्रा की सगाई थी।

मछलीगांव निवासी छात्रा (18) और उसकी मां बृहस्पतिवार की रात घर में सोई थी। कमरे की खिड़की खुली हुई थी। परिजनों के मुताबिक रात करीब 12 बजे अचानक मां-बेटी चीखने लगीं।
विज्ञापन


छात्रा का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था जबकि उसकी मां के हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया था। उन्हें वाराणसी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की हालत खतरे से बाहर जबकि छात्रा की गंभीर है। उधर, वाराणसी में भर्ती छात्रा ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को बाजार से लौट रही थी तभी बनगांव के सामने दो युवकों ने उस पर छींटाकशी की थी।


मां-बेटी पर तेजाब फेंकने के बाद सिरफिरे हमलावर घर की दीवार पर एक पत्र चिपका गए हैं जिसमें लिखा है कि छात्रा की शादी जिस लड़के से हो रही है वह मेरी (हमलावरों में से एक) बहन की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। इसलिए हम इसकी शादी उस लड़के के साथ नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed