फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   acid attack on mother and daughter

सगाई से पहले बेटी और मां पर एसिड अटैक

Sat, 28 Jun 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
acid attack on mother and daughter

घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार बधाई गीत गा रहे थे। 27 जून को अलीगढ़ जिले में छर्रा थाना के गांव बाई खुर्द में महेंद्र पाल सिंह की बेटी शालू की सगाई होने वाली थी। 5 जुलाई को उसकी शादी है। लेकिन 26 जून की रात गांव का ही ओमपाल घर में घुस आया और शालू पर तेजाब डाल दिया।

विज्ञापन


शालू को बचाने के प्रयास में उसकी मां ज्ञान देवी भी तेजाबी हमले की चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां शालू की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में युवती के पिता ने कहा है कि शादी का हवाला देते हुए ओमपाल से जब उधार दिए गए 65 हजार रुपये मांगे तो उसने तेजाबी हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दी थी घातक परिणाम की धमकी

acid attack on mother and daughter

लड़की के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपनी जरूरत के लिए एक बीघा जमीन बेची थी। इस दौरान गांव के ही ओमपाल ने अपनी बहन की शादी के लिए उससे 65 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर भी ओमपाल ने यह रकम नहीं लौटाई।

बेटी शालू की जरगवां अडऊआ का नगला में शादी तय होने के कारण 27 जून को लग्न व 5 जुलाई की शादी होनी थी। शादी के कारण मैंने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने धमकी देते हुए कहा कि दोबारा रुपये मांगे तो उसके घातक परिणाम होगे।

गुरुवार को मैं अपनी पुत्री की शादी के कार्ड बांटने नगला मौलवी गया था जबकि एक पुत्र अलीगढ़ रहकर मजदूरी करता है दूसरा पुत्र हत्या के मामले में जेल में बंद है।

आंगन में सो रही मां-बेटी पर डाला तेजाब

acid attack on mother and daughter

26 जून की रात को बाहर पशु बंधे होने के कारण बेटी शालू व पत्नी ज्ञान देवी आंगन में सो रही थी कि गुरुवार की रात लगभग 12 बजे ओमपाल घर में घुस आया और बेटी के ऊपर तेजाब डालकर भाग गया। पत्नी भी हमले की चपेट में आ गई।

शोर सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और हालात गंभीर देख पुलिस को सूचित किया।  पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल भेजा। जहां पुत्री शालू की हालात गंभीर बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक एसपी त्यागी ने बताया कि महेन्द्र सिंह की तहरीर पर ओमपाल के खिलाफ 326 ग में रिपोर्ट अंकित कर अभियुक्त को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी बरला डॉ. बीएस गौतम मौके पर पहुंचे और अभियुक्त को शीध्र गिरफ्तार करने के आदेश छर्रा प्रभारी निरीक्षक को दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed