{"_id":"fe7f2741ca2ab2b304de8271b9bc69b2","slug":"acid-attack-on-lover-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से किया इंकार, शादीशुदा महिला ने प्रेमी पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी से किया इंकार, शादीशुदा महिला ने प्रेमी पर फेंका तेजाब
अमर उजाला, बस्ती
Updated Tue, 01 Oct 2013 07:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती में शादी से इनकार करने पर नाराज हुई एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। घटना के समय युवक अपने घर के बरामदे में सो रहा था।
विज्ञापन
युवक की चीख सुन घर से बाहर निकली मां ने उस महिला का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रही।
गंभीर हालत में युवक का लखनऊ में इलाज चल रहा है। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़नी गांव निवासी पीड़ित शैलेंद्र कुमार (25) ने बताया कि वह रविवार रात अपने घर के बरामदे पर सो रहा था। रात के 10.45 बजे बगल के गांव बरहपुर की रहने वाली महिला(26) ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
चीख सुन शैलेंद्र की मां श्यामा देवी घर से बाहर निकली। तब तक महिला भाग चुकी थी। तेजाब से शैलेंद्र का चेहरा और सीना बुरी तरह झुलस गया था। परिवार के लोगों ने तत्काल शैलेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां से उसे सोमवार की सुबह लखनऊ रेफर कर दिया गया। श्यामा देवी का कहना है कि आरोपी महिला शैलेंद्र को प्रेम में फंसाकर शादी का दबाव बना रही थी। मगर शैलेंद्र शादी से इनकार करता रहा।
एक दिन पहले भी आई थी तेजाब लेकर
शैलेंद्र के बड़े भाई सुनील ने बताया कि शनिवार को भी आरोपी महिला एक बोतल में तेजाब लेकर घर के पास आई थी। मगर जानकारी मिलने पर उसको समझाकर वापस भेज दिया गया था।
सुनील का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात घटना के एक दिन पूर्व ही पता चली थी लेकिन भाई ने यह नहीं बताया कि किस वजह से वह उसको तलाश रही है।