फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   acid attack on girl students in up

दरिंदगी की हद: छात्राओं पर सरेराह फेंका तेजाब

Fri, 20 Dec 2013 07:31 AM IST
अमर उजाला, रायबरेली
अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 20 Dec 2013 07:31 AM IST
विज्ञापन
acid attack on girl students in up

यूपी के रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाइक सवार एक नकाबपोश युवक ने कक्षा नौ की दो छात्राओं पर तेजाब फेंक दिया। दोनों सहेलियां स्कूल से पैदल घर लौट रहीं थीं।

विज्ञापन


दोनों के चेहरे और हाथ पर तेजाब पड़ा। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जबकि दूसरी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय टीना (11) अन्य गांव की निवासी 12 वर्षीय दुर्गा (दोनों परिवर्तित नाम) एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्राएं हैं। सुबह दोनों छात्राएं कॉलेज पहुंचीं और छमाही परीक्षा देने के बाद घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर गंगागंज के पास आस्तीक देव मंदिर वाले मार्ग पर जैसे ही दोनों छात्राएं पहुंचीं, वैसे ही बाइक सवार नकाबपोश युवक ने दोनों छात्राओं पर तेजाब फेंक दिया। छात्रा दुर्गा के चेहरे पर अधिक तेजाब पड़ा जबकि टीना के हाथ और चेहरे पर तेजाब की बूंदे जा गिरी।


आननफानन में छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दुर्गा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया।

हरचंदपुर थानेदार विनय कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक ने दोनों छात्राओं पर तेजाब फेंका है। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में जांच की जा रही है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने बताया कि छात्रा दुर्गा की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed