फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   acid attack on foreign girl in banaras

बनारस में विदेशी युवती पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

Fri, 13 Nov 2015 01:37 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
acid attack on foreign girl in banaras

उत्तर प्रदेश में बनारस के लंका थाना क्षेत्र में एक विदेशी युवती पर तेजाब फेंक दिया गया। तेजाब से युवती के शरीर का दाहिना हिस्सा झुलस गया। हालत गंभीर होने पर पीड़िता को बीएचयू के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तेजाब हमले में घायल हुई युवती का नाम दारया प्रोकीना बताया जा रहा है। युवती किस देश की रहने वाली इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि लेकिन पुलिस ऐसे अनुवादक की तलाश में है जो युवती की भाषा समझ सके।
विज्ञापन


युवती के पास से जो पुलिस को कागजात मिले हैं उससे पुलिस को पता चला है कि युवती रूस की है।

युवती के बनारसी दोस्त ने ही फेंका तेजाब?

acid attack on foreign girl in banaras

वहीं घटना से रूस के पर्यटकों को बनारस लाने वाली पर्यटन एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं युवती पर तेजाब फेंकने वाला युवती का दोस्त बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, युवती बीएचयू के बीम्यूज की छात्रा हैं जहां बनारस के ही रहने वाले एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक भी युवती के सा‌थ पढ़ता है।

यह भी कहा जा रहा है कि युवती के दोस्त ने उसे अपने घर बुलाकर उस पर तेजाब फेंक दिया। घटना के वक्त युवती दोस्त के घर पर ही सो रही थी। घटना के बाद से आरोपी युवक मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed