फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   acid attack on du girl

छेड़छाड़ की शिकायत की तो छात्रा पर डाला तेजाब

Thu, 31 Oct 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Oct 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
acid attack on du girl

छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने पर एक शख्स ने डीयू की पत्राचार की छात्रा पर तेजाब डाल दिया। ऐन मौके पर आरोपी को धक्का देने की वजह से तेजाब छात्रा के पैर पर गिरा।

विज्ञापन


जख्मी हालत में पीड़िता को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी जुम्मन (40) अपने साथी के साथ बाइक पर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपी छेड़छाड़ का मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था। गीता कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपरिवार खुरेजी खास में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर देता रहा धमकियां
करीब डेढ़ महीना पहले छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने के बाद आरोपी लगातार फोन कर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था।

सोमवार रात को छात्रा किसी काम से घर से बाहर निकली। लौटते समय आरोपी ने अपने एक साथी के साथ गीता कॉलोनी 18 ब्लॉक के पास छात्रा को रोक लिया। उसने उससे दुबारा मामला वापस लेने को कहा। मना करने पर जुम्मन उसे बुरा-भला कहने लगा।


इसी बीच आरोपी ने जेब से तेजाब की बोतल निकाली और उस पर तेजाब निकाला। इससे पहले ही जुम्मन का इरादा भांपकर छात्रा ने उसे धक्का दे दिया। इससे तेजाब उसके पैर पर गिरा।

आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed