फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   acid attack on a girl by her lover in badau

छात्रा पर प्रेमी ने फेंका तेजाब, बाद में जहर खाकर दे दी जान

Tue, 14 Jul 2015 06:53 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
acid attack on a girl by her lover in badau

उत्तर प्रदेश में बदायूं के उझानी में बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा के चेहरे पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया और कुछ ही देर बाद खुद भी सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। तेजाब से लड़की का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उसे बरेली रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लड़की का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसके घर गई थी जहां दोनों में किसी बात पर तकरार हुई जिसके बाद युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव में रहने वाली लड़की कस्बे के एक महाविद्यालय में पढ़ती है। उस पर एसिड अटैक का आरोपी युवक रजनेश उझानी के ही अहीरटोला का रहने वाला था। तेजाब से झुलसी लड़की को लेकर रजनेश के ही परिवार के लोग उझानी में एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। डॉक्टर को उन्होंने बताया कि लड़की दीवार से गिरने के कारण घायल हुई थी लेकिन डॉक्टर एसिड अटैक का मामला देखा तो पुलिस को खबर दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर में छात्रा के जले कपड़े

acid attack on a girl by her lover in badau

इसके बाद युवक के घर वाले लड़की को वहीं छोड़कर भाग गए। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की को पहले कस्बे के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बदायूं जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।

पुलिस इसके बाद रजनेश के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर कुछ कमरों पर ताले पड़े थे। घर में खुले मिले एक कमरे में फर्श पर तेजाब पड़ा हुआ था। पास में ही तेजाब से जले लड़की के कपड़े भी पड़े थे। पुलिस को यहां सल्फास की खाली डिब्बी भी पड़ी मिली।

शाम को करीब साढ़े सात बजे लड़की पर तेजाब फेंकने के आरोपी युवक रजनेश की लाश पंजरपुर रोड पर रामधारा स्कूल के पास पड़ा मिला। लड़की के भाई ने रजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला अस्पताल में लड़की का प्राथमिक उपचार करने वाले डॉ. एके वर्मा के मुताबिक वह तेजाब से करीब साठ फीसदी झुलस गई है।

कथावाचक भी करती है पीड़िता

acid attack on a girl by her lover in badau

पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोमवार सुबह वह मार्कशीट लेने कॉलेज आई थी और करीब तीन बजे घर लौटने के लिए पुराने बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां पैदल पहुंचा रजनेश उस पर तेजाब फेंककर भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी सौमित्र यादव ने भी मौका मुआयना किया।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की पढ़ाई करने के साथ गांवों में कथावाचन भी करती है। कस्बे की ही एक पैथॉलॉजी पर काम करने वाले रजनेश के घर उसका आना-जाना था। रजनेश की एक पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि दूसरी को वह तलाक दे चुका है। पीड़िता से उसके काफी समय से संबंध थे।

पुलिस ने लड़की के कथावाचन के दौरान तबले पर संगत करने वाले मुजरिया के गांव बसावनपुर के आशाराम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रजनेश के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed