फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   accused of kidnapping escapes from police station with chair

कुर्सी से बंधा आरोपी कुर्सी समेत भागा

Tue, 24 Nov 2015 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Nov 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
accused of kidnapping escapes from police station with chair

अपहरण के आरोपी ने हथकड़ी और कुर्सी समेत भागकर हैरान करने वाला जो दुस्साहस दिखाया है उसने मुंबई पुलिस को शर्मसार कर दिया। मामला मुंबई के समतानगर थाने का है।

विज्ञापन


कुर्सी समेत भागने वाले 25 वर्षीय शख्स को पुलिस ने तीन दिन पहले एक अपहरण के आरोप में गिरफ्तार थाने में लाई थी। मामले में और पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को हथकड़ी पहनाकर थाने के एक कमरे में प्लास्टिक की कुर्सी से बांध दिया।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जिस कुर्सी में आरोपी सिराज शेख को बांधा गया था उस पर एक सिपाही बैठा था और इसी वजह से सिपाही को यकीन था कि आरोपी वहां से भाग नहीं पाएगा। लेकिन इसी बीच कुर्सी पर बैठे सिपाही को कुछ काम लग गया वह वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे भागा था मिराज, CCTV में दिखा

accused of kidnapping escapes from police station with chair

सिपाही जब थोड़ी देर में लौटकर या तो पाया कि अपहरण का आरोपी सिराज कुर्सी समेत गायब हो चुका है। इसके बाद उसे पकड़ के लिए पुलिस वालों ने बिना किसी देरी के थाने के आसपास देखा लेकिन वह पर मिराज नहीं मिला जिसके बाद पता चला कि वह कुर्सी समेत भाग चुका है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आरोपी मिराज का सुराख पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखा कि वह सिर में कुर्सी रखकर तेजी से दौड़ गया था। इसके बाद पुलिस ने एलर्ट जारी कर इलाके की नाकेबंदी की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।

पुलिस ने बताया कि तीन महीने पहले 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया जिसमें मिराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मिराज बड़ी मुश्किल से तीन महीने की खोजबीन के बाद पुलिस के हाथ लगा था।

वहीं पुलिस का कहना है कि यह बातें भी सामने आई हैं कि मिराज जिस युवती को अगवा कर ले गया था वह उससे प्यार करती थी और अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी लेकिन लड़की अभी नाबालिग है इसलिए उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed