{"_id":"8ec65c76433fce76de24b4e213ee6bb2","slug":"accused-killed-in-attempting-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश में मारा गया बदमाश","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रेप की कोशिश में मारा गया बदमाश
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 04 Jan 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बरेली के चर्चित आयुष अपहरण कांड में वांछित बदमाश विनोद यादव बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के निकरा गांव में एक किशोरी से दुराचार की कोशिश में मारा गया।
विज्ञापन
किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे घरवालों पर विनोद ने तमंचे से फायर झोंका। वे तो बच गए लेकिन विनोद का तमंचा गिर गया। किशोरी के परिवार वालों ने उसी तमंचे को कब्जे में लेकर गोली चला दी। गोली लगने से विनोद घायल हो गया।
विज्ञापन
किशोरी के परिवार वाले घायल विनोद को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें, मिनटों में लूट, हत्या, फंदे पर लटकाई गई महिला वकील!
किशोरी के परिवार वालों की तहरीर पर मृतक विनोद के खिलाफ दुराचार, जान से मारने के प्रयास और अवैध असलाह रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना कलान इलाके के गांव जल्लापुर निवासी 27 वर्षीय विनोद कुमार यादव पुत्र श्रीपाल यादव आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था। पुलिस रिकार्ड में उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं।
कुछ महीने पहले बरेली के थाना सुभाष नगर इलाके में रहने वाले रेलवे कर्मचारी के बेटे आयुष का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं में विनोद का नाम प्रमुखता से उछला था। हत्थे नहीं चढ़े पर पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था।