फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   abu salem had a hindu name on his a passport

एक बार हिंदू बना था डॉन अबु सलेम, नाम था रमेश कुमार

Sat, 08 Aug 2015 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Aug 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
abu salem had a hindu name on his a passport

करीब एक दशक तक मुंबई में खौफ का पर्याय रहा डॉन अबु सलेम ने पुलिस के चंगुल से बचने के लिए क्या क्या नहीं किया। उसने कई बार अपनी पहचान बदलकर विदेश यात्राएं की और दूसरे डॉन दाऊद और उसके भाई अनीस के डर से अपनी जान बचाता फिरता रहा था।

विज्ञापन


लेकिन हैरानी बात तो यह है कि खुद को पक्का मुसलमान कहलाने वाला अबु सलेम एक बार हिंदू भी बना था। नाम रखा था रमेश कुमार। ऐसा कह रहे हैं अबु सलेम की जिंदगी पर किताब लिखने वाले लेखक एस हुसैन जैदी। अबु सलेम पर लिखी किताब 'मैं अबु सलेम बोल रहा हूं' में हुसैन जैदी ने लिखा है कि जब अबु सलेम दुबई छोड़कर कहीं बसने की फिराक में अमेरिका गया था तब उसने अपने और अपनी प्रेमिका मोनिका बेदी के खातों के जरिए पैसे इधर से उधर कर रहा था।
विज्ञापन


सलेम यह सब चोरी छिपे कर रहा था लेकिन उस पर उस वक्त सीबीआई के संयुक्त निदेशक रहे नीरज कुमार उस पर नजर बनाए हुए थे। सलेम पैसों को जल्दी से अमेरिका ट्रांसफर करने के लिए मोनिका के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला जिसमें वह खुद को हिंदू के तौर पर दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई को मिली सलेम की हिंदू पहचान

abu salem had a hindu name on his a passport

एस हुसैन जैदी के शब्दों में- 'इस अवधि (अमेरिका पहुंचने के बाद) में मोनिका ने एक ज्वाइंट अकाउंट का भी इस्तेमाल किया था जो रमेश कुमार और मोनिका बेदी के नाम पर था। तुहू वर्सोवा लिंग रोड पर एचडीएफसी बैंक में पंद्रह लाख रुपए थे। मोनिका बेदी के साथ ज्वाइंट अकाउंट वाले रमेश कुमार की पहचान सीबीआई के लिए अभी भी एक पहली है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी को लगता है कि सलेम ही रमेश कुमार था। जो अपने पैसों पर अपना नियंत्रण रखना चाहता था। वो यह नहीं चाहता था कि उसके पैसों पर मोनिका की अकेली पहुंच हो। इस तर्क की पुष्टि इस तथ्य से भी मिलती है क‌ि सीबीआई ने अपनी फाइल में यह नोट किया है कि जर्मनी के दूतावास में भी रमेश कुमार और उसकी पत्नी मोनिका बेदी के नाम से वीसा की अर्जी दी गई थी।

ये सलेम का हिंदू नाम से पहचान बनाने का पहला प्रयास था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed