पीटर मुखर्जी को जेल में तंग करता है आतंकी अबु जुंदाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में जेल पहुंचे पीटर मुखर्जी को अब वहां भी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। ये मुश्किलें शीना हत्याकांड से नहीं बल्कि जेल में बंद आतंकी अबु जुंदाल से मिल रही हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 26/11 के हमले के आरोपी और लश्कर ऐ तयबा के आतंकी जबिहुद्दीन अंसारी उर्फ अबु जुंदाल पीटर मुखर्जी को धमका रहा है।
अबु जुंदाल पीटर से कह रहा है कि उसे ग्राउंड फ्लोर से हटाकर कसाब सेल पर रखा जाएगा ताकि उसे (अबु जुंदाल) को ग्राउंड फ्लोर पर लाया जा सके। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर की सेल में कुछ खुला एरिया भी है जिसमें कैदी टहल सकता है।
इंद्राणी ने कहा, 'चौथी मंजिल से कूद जाऊंगी'
वहीं शीना हत्याकांड की जांच कर सीबीआई को पीटर ने बताया है कि शीना की हत्या से पहले इंद्राणी ने उसे उसके घर की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर लेगी।
इंद्राणी ने पीटर को ये धमकी देते हुए कहा था कि जब वह उसके फ्लैट से कूद कर मर जाएगी तो उसके बेटी को पीटर की संपत्ति का आधा हिस्सा मिल जाएगा।
गौरतलब है कि हत्याकांड की शुरुआती जांच में पीटर खुद को निर्दोष बताते रहे लेकिन अंत में उन्हें सीबीआई ने मामले हत्या की साजिस रचने का आरोपी माना था।