79 साल के बुजुर्ग ने बच्चियों का रेप कर बनाई फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक विशेष अदालत ने एक 79 साल के बुजुर्ग को दो नाबालिग बहनों का रेप करने के लिए दोषी ठहराया है। यह बुजर्ग मुलुंद इलाके रहने वाला है और पेश से फोटोग्राफर है। विशेष न्यायाधीश व्रुशाली जोशी ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग नरसी कटीरा को 10 साल की सजा सुनाई है।
इस बुजुर्ग को कोर्ट ने अश्लीलता फैलाने का भी दोषी पाया है। अदालत ने बुजुर्ग पर जुमार्ना लगाते हुए दोनों बहनों को 25-25 हजार रुपए देने का भी आदेश दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडियास की रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में जब पीड़ित बहनों के एक ट्यूशन टीचर को मामले की जानकारी हुई तो उसने मुलुंद पुलिस को सूचना दी। जिसके आद आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित बहनें बुजुर्ग के फ्लैट में फोटोग्राफी सीखने जाया करती थीं।
लड़कियों के अश्लील फोटो खींचता था बुजुर्ग
अदालत ने पाया है कि फोटोग्राफी का ट्यूशन पढ़ाने वाली बहनों के अश्लील फोटो भी खींचता था। बुजुर्ग पर आरोप था कि वह दोनों बहनों कुछ दिलाने के बहाने ललचाता था और फिर उनका लगातार रेप करता था। इतना ही नहीं बुजुर्ग दोनों बच्चियों को किसी को इस बारे में न बताने की धमकी भी देता था।
लेकिन एक दिन जब बच्चियों के दूसरे ट्यूशन टीचर को कुछ शक हुआ तो उसने उनसे अपनी परेशानी के बारे में बताने को कहा। तब लड़कियों ने उस हैवान बुजुर्ग फोटोग्राफर के बारे में सब कुछ बता दिया।
बच्चियों ने अपने ट्यूशन टीचर से यह भी बताया बुजुर्ग जब उनका रेप करता था तो उसकी फिल्म भी बनाता था। फिल्म बनने के बाद वो जोर से हसता था और बच्चियों से कहता था कि आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि वह इस वीडियो को थोड़ी देर में डिलीट कर देगा।
ट्यूशन टीचर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग के फ्लैट में छापा मारा तो कथित अश्लील सामग्री बरामद हुई जिसके बाद उसे खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।