फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   aap leader arrested on rape with minor girl

नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में 'आप' नेता गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2014 07:00 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
aap leader arrested on rape with minor girl

दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव में पोरबंदर से चुनाव लड़ने वाने आप नेता मनसुख ढोलकिया को एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

विज्ञापन


राजकोट सिटी वुमेन पुलिस स्टेशन प्रभारी एमएम जडेजा ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने ढोलकिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने चार बार रेप का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ढोलकिया ने पिछले दो साल में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की और रेप किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले का खुलासा होने पर आम आदमी पार्टी ने आरोपी नेता को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता पीड़ित लड़की का रिश्ते में मामा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुस कर किया रेप

aap leader arrested on rape with minor girl

शिकायत में यह बताया गया है कि आरोपी ने पिछले महीने भी उसके घर में ही उसे हवस का शिकार बनाया। इसके पहले उसने लड़की को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

आरोपी की हरकतों से तंग आकर लड़की ने परिजनों को पूरी घटना बताई तो वे सन्न रह गए। उन्होंने स्‍थानीय थाने में आप नेता के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने आरोपी को पोरबंदर स्थित उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया के जरिए मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी नेता को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी नेताओं ने पीड़िता की मदद करने का भी आश्वासन दिया है।

हालांकि गिरफ्तार नेता ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed