{"_id":"9734b7cc258481fbefa10026e413bbd7","slug":"a-youth-blackmail-married-woman-in-the-name-of-facebook-frienship","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की दोस्ती पड़ी महंगी, मामला पहुंचा थाने","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक की दोस्ती पड़ी महंगी, मामला पहुंचा थाने
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Oct 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका में रहने वाली एक 31 वर्षीय महिला को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना और फिर उसकी आर्थिक मदद करना भारी पड़ गया है।
विज्ञापन
अब युवक महिला से पैसों की मांग कर रहा है। पैसे नहीं देने पर वह शादीशुदा महिला को बदनाम करने व उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है।
आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है। द्वारका (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार द्वारका के सेक्टर-चार में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में पंजाब के लुधियाना में रहने वाला अंगद नाम का शख्स अचानक जुड़ा था।
फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद चैटिंग होती रही। कुछ दिनों के बाद अंगद लुधियाना से द्वारका के सेक्टर छह में आ गया। शुरुआत में महिला ने उसकी आर्थिक सहायता की।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान महिला को अहसास हुआ कि युवक आवारा किस्म का है और कुछ करियर नहीं बनाना चाहता था। महिला ने युवक की सहायता करनी बंद कर दी तो वह फेसबुक पर धमकी देना लगा। पैसे नहीं देने पर युवक महिला को बदनाम और परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन