फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a woman allegedly caught in making mms of girls in a hostel beaten

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का MMS बना रही थी महिला, हुई पिटाई

Fri, 04 Sep 2015 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Sep 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
a woman allegedly caught in making mms of girls in a hostel beaten

बिहार की राजधानी पटना में एक गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का एमएमएस बनाने के आरोप में महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार गुरुवार को पटना की जीएम रोड स्थित गर्ल्स हॉस्टल की तमाम छात्राओं ने आरोपी महिला के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला यह है कि कुछ महीने पहले यहां एक महिला हॉस्टल का कमरा किराए पर लेकर यहां रह रही थी। उसने कुछ दिनों ही यहां की छात्राओं से दोस्ती कर ली और फिर चोरी से बाथरूम में एक छोटा सूराख कर छात्राओं का एमएमएस बना रही थी।
विज्ञापन


महिला पर छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उसने छात्राओं से नजदीकी बढ़ाकर जबरन की उनकी तस्वीरें खींची हैं और एमएमएस बनाया है। लेकिन इस बाद का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा को उसके बाथरूम में एक छेद दिखा। इसके बाद छात्रा भड़क गई और कई छात्राओं को साथ ले आरोपी महिला को पकड़ लिया। आरोपी महिला को खुद को कोलकाता की रहने वाली बताया था जबकि वह दरभंगा की रहने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने महिला को धुना

a woman allegedly caught in making mms of girls in a hostel beaten

छात्राओं ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रक्षाबंधन के दिन एक छात्रा का फोन खो गया था और फिर इसके बाद लगातार हॉस्टल में चोरी की घटनाएं होने लगी थीं। गुरुवार को छात्राएं जब सामूहिक बाथरूम में नहाने गईं तो वहां उन्हें एक छेद दिखा जिसके बाद वो आक्रोशित हो गईं और आरोपी महिला की धुनाई कर दी।

वहीं महिला पर लगे आरोपों की जांच कर रही पुलिस को महिला के कब्जे से कई फोन व सिम कार्ड बरामद हुए हैं जिससे महिला की संदिग्‍ध भूमिका सामने आई है।

एमएमएस बनाने के आरोप पर पुलिस का कहना है कि अभी वह मामले की जांच कर रही है, जांच में उसे अगर कोई सबूत मिले तभी इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed