{"_id":"434d0d292212d4751ac4355b49da39e5","slug":"a-unknown-person-raped-four-year-old-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से पार्क में किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चार साल की बच्ची से पार्क में किया रेप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणा में चार साल की बच्ची को पार्क में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
बच्ची को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बच्ची परिजनों के साथ सोनिया कैंप झुग्गी में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
रविवार रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान किसी ने पार्क में बच्ची के बेहोश पड़े होने की सूचना परिजनों को दी।
उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्ची को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि बच्ची अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची के घर के आसपास का रहने वाला है। वहीं, परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर है।
उसका गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार किया जा रहा है। सोमवार सुबह उसका एक ऑपरेशन किया गया है।