फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a teen is burned alive by neighbours in fatehpur

आम तोड़ने से रोका तो किशोर बेटी को जिंदा जलाया

Sun, 14 Jun 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 14 Jun 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन
a teen is burned alive by neighbours in fatehpur

गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव में एक किशोरी को जिंदा फूंक दिया गया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दंपति और उनके बेटे और बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


एसओ संजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसके अलावा पुलिस ने पूछताछ के लिए दंपति को भी हिरासत में लिया है। शव का डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि घटना से पहले किशोरी के साथ मारपीट की गई थी या नहीं। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम तोड़ने से रोकने पर जिंदा जलाया

a teen is burned alive by neighbours in fatehpur

गांव निवासी सोनेलाल शुक्ला की बेटी कोमल (17) घर में अकेली थी। लड़की के पिता ने बताया कि पड़ोसी रमेश प्रसाद शुक्ला से खेतों के बंटवारे और पेड़-पौधों को लेकर पुराने समय से विवाद चला आ रहा है।

हाल में ही आम तोड़ने को लेकर भी पड़ोसी के परिवार से झगड़ा हुआ था। पीड़ित सोनेलाल का आरोप है कि रमेश प्रसाद शुक्ला और उसकी पत्नी निर्मला देवी, बेटे विनय और बेटी आशा ने घर में अकेला पाकर कोमल को पहले बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसके शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। किशोरी को जलता देख आरोपी बाहर से दरवाजा बंद करके फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि खेत से घर लौटने पर घटना के संबंध में जानकारी हुई। उधर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दंपति समेत उनके दोनों बच्चों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट लिख ली है।

एसओ संजय सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पूछताछ के लिए दंपति को हिरासत में लिया गया है। वहीं, डाक्टर के पैनल के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed