फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a teen from pilibhit suicides after being molested

छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने दी जान, फंदे से लटकता मिला शव

Fri, 04 Sep 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, माधोटांडा (पीलीभीत)
ब्यूरो/अमर उजाला, माधोटांडा (पीलीभीत) Updated Fri, 04 Sep 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
a teen from pilibhit suicides after being molested

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के माधोटांडा इलाके में गांव जमुनिया खास में 15 वर्षीय किशोरी का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक गांव के ही तीन युवक कई दिन से किशोरी पर फब्तियां कस रहे थे और बुधवार रात घर में घुसकर चचेरी बहन के पास सो रही सोनी के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर युवक भाग गए थे, मगर उसके कुछ ही घंटे बाद उसका शव लटकता मिला।
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि उन्हीं तीनों युवकों ने हत्या की है, पुलिस ने भी हत्या की रिपोर्ट लिख ली है, मगर पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। अभी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर युवकों ने की थी छेड़छाड़

a teen from pilibhit suicides after being molested

किशोरी सोनी के पिता फकीरेलाल पासवान की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार वालों के मुताबिक मंगलवार रात सोनी घर में आठ वर्षीय भाई राजेश और बूढ़ी दादी के साथ ही थी। मां देवकी देवी पूरनपुर के गांव चांट फिरोजपुर रिश्तेदारी में गई थी, जबकि बड़ा भाई जयवीर बाहर रहकर मजदूरी करता है।

मौका पाकर मंगलवार की रात में गांव के विजयपाल, रामसनेही और रमाकांत घर में घुस आए और छेड़छाड़ कर भाग गए। बुधवार की सुबह सोनी ने यह बात अपनी चचेरी बहन ज्योति को बताई तो ज्योति ने अपने भाई इंद्रपाल को जानकारी दे दी।

इस पर इंद्रपाल ने एहतियातन बुधवार की रात सोनी के साथ अपनी बहन ज्योति को उसके घर में सुलाया। बहन ज्योति और छोटे भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे फिर वही तीनों युवक घर में घुस आए और सोनी के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

फंदे से लटकता मिला शव

a teen from pilibhit suicides after being molested

सोनी ने शोर मचाया तो उनकी आंख खुल गई। ज्योति ने जब घर पर कहने की धमकी दी तो आरोपी घर से चले गए। इसके बाद चारों लोग सो गए। सुबह सोनी को चारपाई पर अपने पास से गायब देखकर उसे ढूंढते हुए ज्योति जब कमरे में पहुंची तो देखा की सोनी का शव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटक रहा था।

घटना का पता चलने पर परिवार वाले और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मृतक की मां, भाई जयवीर भी घर पहुंच गए।

इधर सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह, एसओ पवन त्रिवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ज्योति, राजेश, मृतका की दादी और आसपास के लोगों के बयान लिए। सीओ राजेशवर सिंह ने बताया कि घटना की हकीकत का अभी ठीक से पता नहीं चल पा रहा है, पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगा। इंद्रपाल की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed