फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a school van driver tried to rape a child

स्कूल वैन में मासूम से की हैवानियत

Fri, 22 Aug 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 22 Aug 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
a school van driver tried to rape a child

आगरा में एक स्कूल के वैन चालक और परिचालक ने तीन साल की मासूम के साथ छेडछाड़ की, रेप का प्रयास भी किया। घर पहुंचते ही बच्ची मां से लिपटकर रोने लगी।

विज्ञापन


उसके गाल और शरीर पर चोट के निशान देख माता-पिता सन्न रह गए। स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी दी तो स्कूल प्रबंधन ने हीलाहवाली शुरू कर दी। मामले पर स्कूल प्रबंधन की अनदेखी पर लोगों स्कूल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बच्ची के घर वालों ने वैन के चालक और परिचालक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान

a school van driver tried to rape a child

आवास विकास कालोनी निवासी दंपति ने तीन माह पहले तीन साल की बेटी का शास्त्रीपुरम स्थित स्कूल में एडमिशन कराया था। बच्ची एक निजी वैन से स्कूल आती-जाती है। स्कूल का गार्ड ही वैन का परिचालक होता है।

उन्होंने गुरुवार दोपहर तकरीबन 12:45 बजे आधा घंटा देरी से बच्ची को उसके घर छोड़ा। वैन में और कोई बच्चा नहीं था। मां गेट पर इंतजार कर रही थी।

बच्ची के उतरते ही रोने पर घबराई मां ने कारण पूछा तो उसने वैन चालक की तरफ इशारा किया। उसके गाल पर काटने और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान थे। इस पर उन्हें बेटी के साथ कुछ ‘बुरा होने’ का शक हुआ।

आरोपी को जमकर धुना

a school van driver tried to rape a child

बच्ची के घरवालों ने स्कूल को इसकी जानकारी दी, लेकिन स्कूल संचालक ने न तो संतोषजनक जवाब दिया न ही कार्रवाई करने में रूचि दिखाई। इस पर हंगामा शुरू हो गया।

बच्ची के घरवालों ने स्कूल में मौजूद आरोपी गार्ड को पकड़कर धुन डाला। इसके बाद वैन चालक को फोन करके बुलाया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची के नाना और दादा पुलिस में हैं। सिकंदरा पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed