कंपनी CEO ने कूरियर से मंगाई हिरोइन, गिरफ्तार
एक मल्टीनेशनल कंपनी के सीईओ को कूरियर से हिरोइन मंगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को चेन्नई पुलिस ने वाल टैक्स रोड स्थित कंपनी के ऑफिस में छापा मारा जहां मौके से करीब चार ग्राम नारकोटिक कोकीन बरामद की गई। बाजार में इसकी कीमत 20 हजार रुपए के आस पास बताई जा रही है।
इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, चेन्नई में मौजूद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने जौव इंडिया प्राइवेट लिमिटेट के मालिक 50 वर्षीय सीईओ संजीव भगनागर को कूरियर से ड्रग मंगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
संजीव भटनागर के ऑफिस से बरामद की गई हिरोइन कार्गो कूरियर से मंगाई गई थी। करीब तीन बजे कूरिवर ब्यॉय जैसे की कूरियर डिलीवर करने संजीव के ऑफिस पहुंचा वैसे नारकोटिक्स विभाग की टीम ने वहां पर छापा मार कर संजीव और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
एक साल से कूरियर से आ रही थी कोकीन
बताते हैं कि शाम को समय से संजीव भटनागर का ड्राइवर पी तुलसी जब समय पर घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि तुलसी नारकोटिक्स ब्यूरो के हिरासत में है और उससे ड्रग तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच में पता चला कि यह कोकीन बंगलौर से कूरियर के जरिए भेजी जा रही थी और संजीव इसे खुद के इस्तेमाल के लिए मंगाया करता था।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि संजीव पिछले एक साल से कूरियर के जरिए कोकीन मंगा रहा था। कोकीन भेजने वाले गैंग संजीव के अलावा रेव पार्टी, कॉलेजों, और कुछ खिलाड़ियों तक पहुंचा रहे थे चलाने वालों को भी कोकीन की सप्लाई कर रहे थे।