फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a mother digs the corp of her daughter from qabrastan

रेप, हत्या के शक में मां ने कब्र से खोदी बेटी की लाश

Mon, 07 Sep 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, मैलानी (लखीमपुर खीरी)
ब्यूरो/अमर उजला, मैलानी (लखीमपुर खीरी) Updated Mon, 07 Sep 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
a mother digs the corp of her daughter from qabrastan

उत्तर प्रदेश के मैलानी (लखीमपुर खीरी) में दो दिन पहले संदिग्ध हालत में अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई युवती की मां के सनसनीखेज आरोपों के बाद पुलिस ने रविवार को देर रात उसका शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


मृतक युवती की मां का कहना है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की वरन उसकी बड़ी बेटी के पति ने घरवालों की गैरमौजूदगी में उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतका के आरोपी बहनोई और उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला कुकरा में रहने वाले हशमुद्दीन की पत्नी बानो ने शाम करीब पांच बजे पुलिस को तहरीर दी कि चार सितंबर की सुबह वह मंझली बेटी सोनम और 10 वर्षीय बेटे मोहम्मद समीर को घर पर छोड़कर दवा लेने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साढ़े 11 बजे उसकी बड़ी बेटी का पति मोहम्मद सलमान उसके घर पहुंच गया। सलमान ने उसके बेटे समीर को बहाने से कुछ सामान लाने के लिए घर से बाहर भेज दिया और सोनम के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी

a mother digs the corp of her daughter from qabrastan

मां ने कहा सोनम ने नहीं की आत्महत्या इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए पहले सोनम को बेड पर बैठाया और फिर उसके गले में दुपट्टे का फंदा बांधकर उसका दूसरा सिरा बेड के ऊपर लगी खूंटी में बांध दिया।

इसके बाद घर के बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया कि सोनम ने फांसी लगा ली है। बानो ने पुलिस को बताया कि वह जब दवा लेकर लौटी तो घटना पता चलने पर उसके होशोहवास गुम हो गए।

सलमान और उसके पिता मोहम्मद अरमान ने उस पर जोरदबाव बनाकर आननफानन में सोनम के शव को दफन करा दिया। बाद में उसके बेटे समीर ने उसे बताया कि सोनम ने आत्महत्या नहीं की बल्कि बहनोई सलमान ने उसकी हत्या की है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद वह रात करीब पौने नौ बजे नायब तहसीलदार रामदेव निषाद के साथ कब्रिस्तान पहुंचे और शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आरोपी सलमान और उसके पिता अरमान को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed